Govt Bank jobs for 12th pass: अगर आप 12 वीं पास है और बैंक में काम करना चाहते हैं, तो इसे बेहतर अवसर शायद ही आपको मिले. देश की दिग्गज सरकारी बैंक ने 12 वीं पास वालों के लिए बम्पर भर्तियां निकाली है. ये भर्तियां कुल 100 सीटों पर निकाली है. आप इसमें 31 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं. चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

हम जिस बैंक की बात कर रहे हैं, उसका नाम पंजाब एंड सिंध बैंक है. पंजाब एंड सिंध बैंक ने कुल 100 पदों पर भर्तियां निकाली है. इनमें अप्लाई करने के लिए इच्छुक व्यक्ति का 12वीं पास होना जरूरी है. इन पदों पर अप्लाई करने के लिए आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है. इसलिए आपको 31 अक्टूबर से पहले या उस दिन अप्लाई करना होगा.
इन भर्तियों में अप्लाई करने की प्रक्रिया को समझने से पहले आपको योग्यता जरूर जान लेनी चाहिए.
Govt Bank Vacancy 2024: क्या है योग्यता?
अगर आप पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा निकाले गए भर्तियों में अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपकी न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
इसके साथ ही उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कोई प्रमाण पत्र होना चाहिए. इसके अलावा उम्मदीवार को जिस भी क्षेत्र में नियुक्त किया जाएगा, उस क्षेत्र की भाषा पढ़ने, लिखने और बोलनी आनी चाहिए.
Govt Bank Jobs for 12th Pass: ऐसे होगा चयन
पंजाब एंड सिंध बैंक की नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के मुताबिक उम्मीदवार को चुनते समय उसके 10+2 में मिल गए अंक के आधार पर योग्यता देखी जाएगी. इसी योग्यता के आधार पर व्यक्ति को फाइनल चयन होगा.
Govt Bank Jobs 2024: कैसे करें अप्लाई?
अगर आप पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा निकाली गई पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट punjabandsindhbank.co.in पर जाना होगा. यहां जाने के बाद आपको फॉर्म भरना होगा. आपको फॉर्म में मांगे गए डिटेल्स को ध्यानपूर्वक भरना होगा. इसके साथ ही मांगे गए डॉक्यूमेंट को भी सबमिट करना होगा.
डॉक्यूमेंट सबमिट करने के बाद आपको अपने कैटेगरी के अनुसार शुल्क भरना होगा. शुल्क भरने के बाद आप आसानी से पद पर अप्लाई कर पाएंगे.
कब हुई पंजाब एंड सिंध बैंक की स्थापना
पंजाब एंड सिंध बैंक की स्थापना 24 जून 1908 को हुई थी. इस बैंक की स्थापना भाई वीर सिंह, सर सुंदर सिंह मजीठा और सरकार तारालोचन सिंह ने की थी. इस बैंक की शुरुआत सिंध और पंजाब क्षेत्रों को बैंक की सुविधा देने के लिए की गई थी.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications