नई दिल्ली, सितंबर 20। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें लोगों के लिए नयी-नयी योजनाएं पेश करती रहती हैं। अब सरकारों ने कुछ खास वर्गों से जुड़े पोर्टल भी लॉन्च किए हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रवासी श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया था। इसी पोर्टेल से जुड़ा एक अहम ऐलान किया गया है। प्रवासी श्रमिकों को 2 लाख रु का फ्री बीमा मिल जाएगा। बता दें कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि प्रवासी श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करें और अपना ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करें। इससे उन्हें दुर्घटना बीमा और रोजगार आधारित जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलेगा। बताते चलें कि केंद्र सरकार ने पिछले महीने 26 अगस्त को ये नया पोर्टल लॉन्च किया था।
1 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन
26 अगस्त को लॉन्चिंग के बाद से अब तक एक करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से प्रवासी श्रमिक और उनके परिवार एक्सीडेंटल डेथ और स्थायी विकलांगता के मामले में 2 लाख रुपये तक के बीमा के पात्र हैं। इनके अलावा आंशिक अपंगता की स्थिति में उनके लिए एक लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
38 करोड़ असंगठित श्रमिक
असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले प्रवासी कामगारों का एक बड़ा हिस्सा ऐसे सेक्टरों में काम करता है। आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 के अनुसार, देश में अनुमानित 38 करोड़ असंगठित श्रमिक हैं, जिन्हें इस पोर्टल पर पंजीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि ये प्रवासी श्रमिक भी अब ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के माध्यम से विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और रोजगार आधारित योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
पूरे देश में चलेगा ई-श्रम कार्ड
प्रवासी श्रमिकों के लिए अच्छी बात यह है कि रजिस्ट्रेशन के बाद मिले ई-श्रम कार्ड को पूरे देश में स्वीकार किया जाएगा। फिर वे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के माध्यम से दुर्घटना बीमा कवरेज के लिए पात्र हो जाएंगे। ध्यान रहे कि सामाजिक सुरक्षा लाभ ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से डिलीवर किए जाएंगे।
कहां कराएं रजिस्ट्रेशन
प्रवासी श्रमिक ई-श्रम पोर्टल (http://eshram.gov.in) पर पंजीकरण करा सकते हैं। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण आप स्व-पंजीकरण, सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) और राज्य सरकारों के क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से करा सकते हैं। यदि प्रवासी श्रमिकों को इस काम में कोई भी समस्या आए तो वे हेल्प डेस्क नंबर - 14434 पर कॉल कर सकते हैं।
ये है रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस
जो आवेदक ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ करीबी सीएससी केंद्र पर जा सकते हैं। सबसे पहले ई-श्रम आधिकारिक वेबसाइट (https://register.eshram.gov.in/#/user/self) पर जाएं और यहां अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड भरें। अब सेंड ओटीपी पर क्लिक करें, जिससे आधार कार्ड के साथ पंजीकृत आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आधार के अनुसार नाम, एडरेस, शिक्षा, व्यवसाय और कौशल, बैंक डिटेल, प्रीव्यू / सेल्फ डिक्लेयेरेशन जैसी डिटेल भरनी होगी। फॉर्म भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। फिर आपका ई श्रम कार्ड जारी कर दिया जाएगा। आप अपना यूएएन ईश्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications