झारखंड सरकार झारखंड के लोगों के लिए बड़ा तोहफा लाई है. झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC ने वन विभाग में सैकड़ों भर्तियां निकाली है. इन पदों में आप कल यानी 29 जुलाई से अप्लाई कर सकते हैं. लेकिन अप्लाई करने से पहले झारखंड सरकार द्वारा निकाले गए इन सरकारी पदों के बारे सम्पूर्ण जानकारी जान लें.

किन पदों पर निकाली नौकरियां
झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर और असिस्टेंट कंजर्वेटर पदों पर कई भर्तियां निकाली है. यह पद वन विभाग के अंतर्गत आते हैं. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर में कुल 170 वैकेंसी है. जबकि असिस्टेंट कंजर्वेटर पद पर 78 वैकेंसी है.
अगर आप झारखंड में रहते हैं और यहीं काम भी करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है. इन पदों में कल यानी 29 जुलाई से 10 अगस्त तक अप्लाई किया जा सकता है. अप्लाई करने के लिए आपको JPSC की ऑफिशल वेबसाइट jpsc.gov.in पर अप्लाई करना होगा.
पदों के लिए योग्यता
फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर और असिस्टेंट कंजर्वेटर में आवेदनकर्ता की दो तरीके से योग्यता देखी जाएगी. आवेदनकर्ता को फिजिकल मापदंड और शैक्षिक योग्यता के आधार पर चुना जाएगा.
शैक्षिक योग्यता कितनी चाहिए?
फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर और असिस्टेंट कंजर्वेटर, इन दोनों ही पदों के लिए एग्रीकल्चर, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा और संबंधित विषयों में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है. इसके अलावा सिविल, मैकेनिकल एवं केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक होना चाहिए.
क्या होनी चाहिए शारीरिक योग्यता
पुरुष- SC यानी अनुसूचित जाति के लिए 152.5 सेमी और अन्य कैटेगरी के लिए 163 सेमी. तक लंबाई होनी चाहिए. इसके अलावा 79 सेमी का सीना होना चाहिए, इसमें 5 सेमी. तक सीना फुलाया जा सकता है. वहीं 4 घंटे में 25 किलोमीटर तक पैदल चल सकें.
महिलाएं- SC यानी अनुसूचित जाति के लिए 145 सेमी और अन्य लोगों के लिए 150 सेमी. तक की लंबाई होना चाहिए. वहीं महिलाएँ 4 घंटे में 14 किलोमीटर पैदल चल सकें.
कितनी उम्र चाहिए?
फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर और असिस्टेंट कंजर्वेटर पदों में अप्लाई करने के लिए कम से कम 21 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 37 वर्ष है. यह उम्र सीमा सामान्य वर्ग के लोगों के लिए है. वहीं आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए समय सीमा नियम के आधार पर रखी गई है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications