Bharat Rice: आम लोगों की जेब पर आराम देने के लिए सरकार ने दी एक अच्छी खुसखबरी, लोगों के बेहतर भविष्य के लिए भारत सरकार कई बड़ी-बड़ी स्कीमों पर कार्य कर रही है, जिससे भारतीय लोगों को लाभ मिल सके। इसी तर्ज पर खाद्य और उपभोक्ता मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली में एक और नई चीज की शुरुआत की, 100 मोबाइल वैन चलाई गई है। अब आप इन मोबाइल वैनों से [भारत चावल] की खरीदारी कर सकते हैं, इन वैनों के जरिए आपको सस्ती दरों में भारत सरकार चावल प्रदान करवा रही है।
भारत सरकार ने इस स्कीम के जरिए 29 रुपए प्रति किलोग्राम की किफायत के साथ भारत चावल को जारी किया है। अब इस स्कीम के जरिए कोई भी इन वैनों के पास से जाकर भारत राइस की खरीदारी कर सकता है। भारत सरकार ने पहले भी इस तरह की कई सारी चीजें लोगों के लिए चला रखीं हैं, जिसमें भारत आटा, भारत दाल और अब भारत चावल की शुरुआत की है, जिससे लोगों को काफी ज्यादा फायदा मिलने वाला है।

भारत चावल को जारी करने के दौरान, पीयूष गोयल ने कहा की भारत सरकार जनता के लिए कड़े से कड़े कदम उठाने के लिए मेहनत कर रही है, जिससे डेली इस्तेमाल करने वाली चीजों को सही कीमतों में लोगों तक आराम से पहुंचाया जा सके। केंद्र सरकार बढ़ती हुई कीमतों को नजर में रखते हुए, भारत आटा, और अब भारत चावल की शुरुआत की है। भारत चावल आपको 29 रुपए के हिसाब से 5 किलो और 10 किलो के पैकेट में मिलेंगे।
सरकार की योजना है, कि हर व्यक्ति तक हम सस्ती कीमतों में आटा, दाल और चावल पहुंचा सकें। वहीं बाजार में अगर आप जाते हैं, तो 10 किलो चावल के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं, लेकिन अगर आप इन वैनों के पास जाकर लेंगे, तो आपको फायदा मिलेगा। केंद्र सरकार ने जिस तरह भारत आटा और भारत दाल की डिमांड को देखा उसी तर्ज पर भारत चावल को लॉन्च किया है, सरकार को उम्मीद है की भारत चावल को भी काफी ज्यादा संख्या में खरीदेंगे।
वहीं भारत आटा को नेफेड और केंद्रीय भंडार में 27.50 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, वहीं भारत चना को 60 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव से बेचा जा रहा है। इसी को देखते हुए भारत चावल को 29 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव से बेचा जा रहा है, जिसे आप लोग भी जाकर खरीदारी कर सकते हैं। बाजार की तुलना में ये सभी चीजें आपको सस्ते भाव में प्रदान करवाई जा रही हैं।
कहां से खरीद सकते हैं भारत चावल
अगर आप भारत चावल और भारत आटा को लेना चाहते हैं, तो इन वैनों के साथ ही नेफेड केंद्रीय भंडार और एनसीसीएफ के स्टोर पर जाकर खरीदारी कर सकते हैं। भारत सरकार द्वारा इन तीनों केंद्रों पर मुहैया कराया गया है, इन जगहों पर जाकर आप भी ले सकते हैं। वहीं कहा जा रहा है, सरकार का खास उदेश्य यह है, कि लोगों तक शुद्ध और अच्छी क्वालिटी का चावल और आटा पहुंचाया जा सके। वो भी कम दरों के साथ इसलिए भारत सरकार इस नई स्कीम को लेकर आई है।


Click it and Unblock the Notifications