इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये 62 शहरो में चार्जिंग स्टेशन लगाए जायेंगे
नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये 62 शहरो में चार्जिंग स्टेशन लगाए जायेंगे। जी हां सरकार ने 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 62 शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये फेम इंडिया योजना के तहत 2,636 चार्जिंग स्टेशन लगाने की मंजूरी दे दी है। इनमें से 1,633 फास्ट चार्जिंग स्टेशन होंगे, जबकि 1,003 स्लो चार्जिंग स्टेशन होंगे। इसके अलावा सरकार कुछ चुनिंदा शहरों में 14,000 चार्जर लगाएगी। इस बात की जानकारी शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी। इन चार्जिंग स्टेशनों के लिए जमीन की उपलब्ध होने के बाद चरणबद्ध तरीके से मंजूरी पत्र जारी किया जाएगा। JioMart अमेजन, फ्लिकार्ट को देगा टक्कर, लॉन्च से पहले दे रहा शानदार ऑफर्स ये भी पढ़ें

वाहन निर्माताओं और खरीदारों को मिलेगा बढ़ावा
बता दें कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इससे इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं और खरीदारों को बढ़ावा मिलेगा। इन चार्जिंग स्टेशन के बनने के बाद चुनिंदा शहरों में 4km×4km के दायरे में एक चार्जिंग स्टेशन की मौजूदगी हो सकेगी। इससे इलेक्ट्रिक वाहन खरीदरी में इजाफा हो सकेगा। मंत्री के मुताबिक फेम इंडिया स्कीम के दूसरे फेज के तहत डिपार्टमेंट ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) मांगा था, ताकि इन शहरों में चार्जिंग स्टेशन लगाया जा सकेगा। इससे उपभोक्ताओं के बीच इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने की धारणा मजबूत होगी तथा बुनियादी संरचना के अभाव के कारण हिचक रही कंपनियां नये मॉडल उतारने को प्रोत्साहित होंगी।
इन राज्यों में लगाए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन
महाराष्ट्र में 317, आंध्रप्रदेश में 266, तमिलनाडु में 256, गुजरात में 228, राजस्थान में 205, उत्तर प्रदेश में 207, कर्नाटक में 172, मध्यप्रदेश में 159, पश्चिम बंगाल में 141, तेलंगाना में 138, केरल में 131, दिल्ली में 72, चंडीगढ़ में 70, हरियाणा में 50, मेघालय में 40, बिहार में 37, सिक्किम में 29, जम्मू, श्रीनगर और छत्तीसगढ़ में 25-25, असम में 20, ओडिशा में 18 और उत्तराखंड, पुड्डुचेरी और हिमाचल प्रदेश में 10-10 स्टेशन लगाए जाने वाले हैं।बता दें चयनित निकायों को चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिये जमीन की उपलब्धता, संबंधित नगर निगमों, बिजली वितरण कंपनियों, पेट्रोलियम कंपनियों के साथ आवश्यक समझौते होने के बाद आवंटन पत्र चरणों में जारी किये जायेंगे। इनमें से 1,633 स्टेशन फास्ट चार्जिंग वाले और 1,003 स्लो चार्जिंग वाले होंगे। इन स्टेशनों पर करीब 14 हजार चार्जर लगाये जायेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications