
Uttrakhand Govt : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने राज्य में आने वाले यात्रियों और पर्यटकों को निकट भविष्य में वाहनों के पार्किंग बेहतर सुविधा उपलब्ध हो। इसके लिए राज्य सरकार ने इस पर खास ध्यान केंद्रित किया है। राज्य में आने वाले 2 वर्ष के भीतर विभिन्न जिलों 32 वाहन पार्किंग आकार लेंगी। मीडिया को इस बात की जानकारी आवास एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दी।
11 स्थलों में इसके पार्किंग व 3 स्थानों पर टनल पार्किंग की डीपीआर तैयार करने को राशि जारी की गई है उन्होंने कहा कि सभी जिलों के डीएम और विकास प्राधिकरणों से पार्किंग के दृष्टिगत प्रस्ताव को मांगे गए है। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले वित्तीय वर्ष में 8 जिलों में 32 स्थानों पर पार्किंग के लिए राशि स्वीकृत की गई थी। यह राशि 122 करोड़ रु की थी। इसमें से 77 करोड़ रु की राशि जारी की जा चुकी है।
इसमें अगर हम बात करें, तो फिर इसमें 18 मल्टीस्टोरी है और बाकी जो है वो सर्फेस पार्किंग है। इनका निर्माण कार्य चल रहा है। जब यह तैयार हो जाएगा। तब इनमें 7190 वाहनों को पार्क करने की सुविधा होगी। आवास मंत्री ने कहा है कि 11 स्थानों पर पार्किंग सुविधा विकसित करने के दृष्टिगत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने को 3.72 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन स्वीकृत राशि में से 3.45 करोड़ रु जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड में पहली बार कैंपटी, गंगनानी व लक्ष्मणझूला में टनल पार्किंग विकसित की जायेगी। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को तैयार करने के लिए 1 करोड़ 49 लाख रु को राशि एनएचआइडीसीएल को जारी की गई है।
आवास मंत्री ने कहा है कि जिलाधिकारियों और विकास प्राधिकरणों से पार्किंग के संबंध में प्राप्त होने वाले प्रस्तावों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। जो पार्किंग सुविधा है। इसके लिए चालू फाइनेंशियल ईयर में 100 करोड़ रु की राशि का प्रावधान किया गया है।
आवास मंत्री ने कहा है कि इसके निजी जमीन पर पार्किंग को सुविधा को विकसित करने की नीति लाई गई है। कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन पर पार्किंग को विकसित कर सकता हैं। इसके लिए उनको कुछ रियायत दी जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications