नई दिल्ली, अप्रैल 18। अकसर लोग जीवन में कोई ऐसा फैसला लेते हैं, जिससे उनकी जिंदगी बदल जाती है। अकसर लोग ऐसा फैसला किसी मुश्किल समय में लेते हैं, जब उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं होता। मगर किस्मत उनका साथ देती है और वे मालामाल बन जाते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है ग्राहम कोक्रेन। ग्राहम कोक्रेन ने एक समय एक फैसला लिया, जिससे आज वे हर महीने केवल 20 घंटे काम करते हैं और 1 करोड़ रु से भी अधिक कमाते हैं। जानते हैं उनकी पूरी कहानी।
चली गयी थी जॉब
ग्राहम कोक्रेन ने अपनी नौकरी खो दी, लेकिन उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को एक व्यावसायिक अवसर में बदल दिया। वह केवल 26 वर्ष के थे जब उन्होंने यह निर्णय लिया। उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया, पर अब वे करोड़ों कमाते हैं। बता दें कि ये ग्राहम की पैसिव यानी इनडायरेक्ट इनकम है। वह काम न भी करें तो उनकी इनकम होती रहेगी।
कैसे बढ़ते गए आगे
ग्राहम को संगीत से बहुत अधिक लगाव रहा है। वह बचपन से ही एक संगीतकार बनना चाहते थे। यही वो शौक था जिसके चलते वे ऑडियो इंजीनियर की नौकरी करते थे। मगर एक समय ऐसा जब उनकी नौकरी चली गयी। ये बात है 2009 की। नौकरी जाने के बाद ग्राहम ने फुल टाइम प्रोडक्शन बिजनेस करने का फैसला किया। उनकी पत्नी फोटोग्राफर हैं। उस समय वे दोनों फ्रीलांस काम करके गुजारा कर रहे थे। उनके सामने वित्तीय समस्याएं भी आईं।
शुरू किया म्यूजिक ब्लॉग
फिर ग्राहम को एक आइडिया आया और उन्होंने एक म्यूजिक ब्लॉग शुरू किया। द रिकॉर्डिंग रेवोल्यूशन नाम से शुरू किए गए इस ब्लॉग को शुरू करने के पीछे ग्राहम का उद्देश्य अधिक पैसा कमाना था। हालांकि ग्राहम को कुछ सालों का समय ये समझने में ही लग गया कि बिजनेस को लाभदायक बनाया जाए। पर 2022 में वह ऑनलाइन बिजनेस से काफी तगड़ी कमाई कर रहे हैं।
केवल 20 घंटे काम और करोड़ों रु की कमाई
द रिकॉर्डिंग रेवोल्यूशन की मदद से वे एक महीने में 30 लाख रु से अधिक कमा रहे हैं। वहीं ऑनलाइन कोचिंग बिजनेस से उनकी कमाई 90 लाख रु से ज्यादा है। इन क्लासेज में वह क्लाइंट्स को पढ़ाते हैं। ग्राहम 38 साल के हैं और सप्ताह में कुल मिला कर 5 घंटे यानी महीने में करीब 20 घंटे ही काम करते हैं। वे अपने परिवार के साथ काफी समय बिताते हैं।
ब्लॉग और यूट्यूब चैनल
ग्राहम ने अपने इस करियर की शुरुआत ब्लॉग और यूट्यूब चैनल से की। उन्होंने इन माध्यमों से क्लाइंटस को म्यूजिक के बारे में बताया। इससे ज्यादा से ज्यादा क्लाइंटस आकृर्षित हुए। पहले ग्राहम तीन ब्लॉग वेबसाइट और एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करते और वीडियो स्पॉन्शरशिप से अधिकतम 75 हजार रुपए तक कमा पाते। मगर 2010 में डिजिटल प्रोडक्ट्स की शुरुआत करके उन्होंने इसमें ई-बुक और ऑनलाइन कोर्स शामिल किए। समय बीतता गया और 2021 तक आते-आते ग्राहम रोज रोज कंटेंट बनाने के शेड्यूल से फ्री हो गए। अब उनकी अधिकतर कमाई होती है कोचिंग बिजनेस करने वाले मालिकों को अपने कोचिंग प्रोड्क्टस का यूज करवा कर। ऐसे लोगों की संख्या 2800 से अधिक है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications