नई दिल्ली, मई 18। देश में इस समय गर्मी लगातार बढ़ रही है। मई-जून का मौसम वैसे भी सबसे अधिक गर्मी वाला होता है। संभावना है कि तापमान अभी और भी अधिक बढ़ सकता है। इसलिए गर्मी से बचने के लिए एयर कंडीशनर (एसी) लगवा लें। अगर आप महंगा होने के कारण अभी तक एसी नहीं लगवा पाएं हैं तो टेंशन न लें। हम आपको ऐसे शानदार 5 एसी की डिटेल देंगे, जिन पर इस समय भारी डिस्काउंट मिल रहा है। आप डिस्काउंट के साथ बेहद कम पैसों में एसी खरीद सकते हैं। यह सभी एसी अमेजन पर डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इन सभी एसी पर एसबीआई कार्डधारकों को 10 फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
सैमसंग 1.5 टन 3 स्टार इंवर्टर स्प्लिट एसी
सैमसंग के इस एसी को 3 स्टार रेटिंग दी गयी है। कंपनी की तरफ से आपको 1 साल की वारंटी भी मिलेगी। ये एसी वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर से लैस है, जो हीट लोड के अनुसार पावर एडजस्ट करने के लिए काम आता है। इस एसी की कीमत 32,999 रु है। मगर आप चाहें तो इसे 2749 रु की ईएमआई (नो-कॉस्ट) पर खरीद सकते हैं। एसी के लिए लिहाज से यह एक अच्छी डील है।
सान्यो 1.5 टन 3 स्टार डुअल इंवर्टर स्प्लिट एसी
सान्यो 1.5 टन डुअल इंवर्टर स्प्लिट एसी को भी 3 स्टार रेटिंग मिली हुई है। ये एसी मीडियम साइज के कमरे को बढ़िया कूलिंग दे सकता है। अच्छी बात यह है कि इस एसी के कंप्रेसर पर आपको पूरे 5 साल की वारंटी मिलेगी। सान्यो 1.5 टन 3 स्टार डुअल इंवर्टर स्प्लिट एसी की कीमत 29490 रु है। इसे 4,915 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।
अमेजन बेसिक्स 1 टन 3 स्टार नॉन-इंवर्टर स्प्लिट एसी
अमेजन बेसिक्स 1 टन 3 स्टार नॉन-इंवर्टर स्प्लिट एसी को 3 स्टार बीईई रेटिंग मिली हुई है। इसमें पावर सेविंग मोड्स भी मौजूद हैं। इस एसी में 100 फीसदी कॉपर कंडेन्सर है, जो बेहतर कूलिंग के लिए होता है। इसके कंप्रेसर पर आपको 5 साल की वारंटी मिलेगी। अमेजन पर इस एसी को आप 22,999 रुपये में खरीद पाएंगे। ईएमआई पर आपको यह एसी 1,917 रुपये प्रति माह पर मिल जाएगा।
कैरियर 1.5 टन 3 स्टार विंडो एसी
कैरियर 1.5 टन विंडो एसी भी 3 स्टार रेटिंग वाला है। इसके कंप्रेसर पर भी 5 साल की वारंटी है। फीचर्स की बात करें तो यह एसी टर्बो मोड, ऑटो फैन स्पीड, टेंपरेचर डिस्प्ले, ऑटो स्विंग मोड, ऑटो रीस्टार्ट, एनर्जी सेवर मोड और ड्राई मोड से लैस है। इस एसी का दाम 25,999 रुपये है। आप इसे 2,167 रुपये की मासिक ईएमआई पर खरीद सकते हैं।
वोल्टास 0.75 टन 2 स्टार विंडो एसी
ये एक 2 स्टार रेटिंग वाला एसी है। इस एसी में आको कॉपर कंडेन्सर कॉइल मिलेंगे। डस्ट फिल्टर फीचर से लैस ये एसी 16990 रु में मिल रहा है। आप चाहें तो इसे 1888 रु की मासिक ईएमआई पर खरीद सकते हैं। ये सभी एसी अमेजन पर बिक रहे हैं। इनमें सभी पर 10 फीसदी डिस्काउंट मिल रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications