नई दिल्ली, दिसंबर 27। वॉलमार्ट की ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट एक बार फिर नयी सेल के साथ लेकर आई है, जिसमें ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स पर भारी छूट ले सकते हैं। फ्लिपकार्ट की स्मार्टफोन ईयर एंड सेल कल (26 दिसंबर) से शुरू हो गई है और 30 दिसंबर तक चलेगी। सेल के दौरान आईफोन 12 और आईफोन 12 मिनी के अलावा रियलमी जीटी मास्टर एडिशन जैसे स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट का फायदा लिया जा सकता है। डिस्काउंट के अलावा सेल में स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई का भी फायदा मिल रहा है। अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह एक अच्छा मौका है। जानते है उन स्मार्टफोन्स की डिटेल, जिन पर सेल के दौरान बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
आईफोन एसई
बात करें आईफोन एसई के 64 जीबी वाले वेरिएंट की तो इसकी कीमत वैसे तो 39,900 रुपये है। मगर फ्लिपकार्ट की सेल में यह फोन आपको 28 फीसदी की भारी भरकम छूट के साथ मिल जाएगा। यानी इसकी कीमत घट कर 28,499 रुपये रह जाएगी। इसी तरह फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 5 फीसदी (1,425 रुपये) का कैशबैक दिया जाएगा। यानी ये फोन आप सिर्फ 27,074 रुपये में खरीद सकते हैं।
ऐसे खरीदें 11624 रु में
ऊपर हमने बताया कि आईफोन एसई को कैसे 27074 रु में खरीदा जा सकता है। अब जानते हैं कि कैसे आप इस फोन को केवल 11624 रु में घर ला सकते हैं। दरअसल फ्लिपकार्ट की ईयर एंड सेल में आईफोन एसई पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर के तहत आप 15450 रु तक की छूट पा सकते हैं। 27074 रु के फोन पर यदि आपको 15450 रु का एक्सचेंज बेनेफिट मिल जाए तो ये फोन आपको केवल 11,624 रुपये में पड़ जाएगा।
जानिए फोन के फीचर्स
आईफोन एसई ए13 बायोनिक चिप पर चलता है। इस फोन में सिंगल रीयर कैमरा दिया गया है, जो 12 मेगापिक्सेल का है। फोन में 7 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। आईफोन एसई 4जी को सपोर्ट करता है। इसमें 4.7-इंच की रेटिना एचडी डिस्प्ले दी गयी। ये एक डुअल सिम फोन है। ये फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। आगे जानिए और कौन कौन से स्मार्टफोन्स मॉडल पर छूट दी जा रही है।
आईफोन 12 मिनी
आईफोन 12 मिनी की कीमत 41,199 रुपये है। ये फोन 5.4-इंच की स्क्रीन के साथ आता है और इसमें नेक्स्ट-जनरेशन न्यूरल इंजन प्रोसेसर के साथ ए14 बायोनिक चिप है। फोन 12 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। वहीं ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक 1,409 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई, एक्सिस बैंक की ओर से 5 फीसदी की छूट और सेल के दौरान 18,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
आईफोन 12
आईफोन 12 की कीमत 54,199 रुपये है। फोन में 6.1 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है और इसमें नेक्स्ट जनरेशन के न्यूरल इंजन प्रोसेसर के साथ ए14 बायोनिक चिप है। स्मार्टफोन 12 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इस फोन पर आपको एक्सिस बैंक की ओर से 5 फीसदी कैशबैक और 11,701 रुपये का स्पेशल ऑफर मिलेगा। इसके साथ ही डिवाइस पर 1,853 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई उपलब्ध है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications