नई दिल्ली, फरवरी 24। सर्दियां लगभग खत्म हो गयी हैं। अब दिल्ली सहित बाकी शहरों में केवल सुबह शाम की ठंडक बची है। बाकी दिन में गर्मियों जैसा मौसम है। खिली हुई धूप इस बात का इशारा है कि अगले महीने की शुरुआत से पंखे और फिर होली तक एसी (एयर कंडीशनर) की जरूरत होगी। यदि आप पिछले महीने एसी पर डिस्काउंट का फायदा लेने से चूक गए थे और इस बार ऑफर के साथ एसी खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम आएगी। क्योंकि एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एसी पर डिस्काउंट और दूसरे ऑफर्स पेश किए जा रहे हैं। हम आपको इन ऑफर्स की जानकारी देंगे। जिन एसी मॉडलों की जानकारी हम आपको आगे देंगे, वो आपको करीब करीब आधी कीमत तक पर मिल सकते हैं। जानिए ऑफर्स की डिटेल।
सैमसंग 1 टन 4 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी
सैमसंग 1 टन 4 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी (कॉपर, कन्वर्टिबल 5 इन 1, एचडी फिल्टर, 2021 मॉडल, फ्लोरल पैटर्न, व्हाइट) की कीमत वैसे तो 44900 रु पर है। मगर अमेजन पर इस एसी पर 29 फीसदी की छूट दी जा रही है। इस तरह आप इस एसी को 31990 रु में खरीद सकते हैं। इस एसी पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी उपलब्ध है। साथ ही फ्री डिलिवरी का ऑफर भी है।
पैनासोनिक 1.5 टन 4 स्टार वाई-फाई ट्विन-कूल इन्वर्टर स्प्लिट एसी
पैनासोनिक 1.5 टन 4 स्टार वाई-फाई ट्विन-कूल इन्वर्टर स्प्लिट एयर कंडीशनर (कॉपर, शील्ड ब्लू एंटी-करोशन टेक्नोलॉजी, नैनो-जी एयर प्यूरीफिकेशन, 2021 मॉडल, सीएस/सीयू-डब्ल्यूयू18एक्सकेवाईएक्सएफ, व्हाइट) की कीमत वैसे तो मार्केट में 57000 रु है। मगर अमेजन पर इस एसी को आप 28 फीसदी की छूट के साथ खरीद सकते हैं। इस तरह आप इस एसी को 40890 रु में खरीद सकते हैं। आपको ये एसी फ्री डिलिवरी के साथ मिल जाएगा। ये एलेक्सा के साथ काम करता है।
ब्लू स्टार 1.5 टन 4 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी
ब्लू स्टार 1.5 टन 4 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी (कॉपर, आईसी418एफबीटीयू, 2021, व्हाइट) की कीमत मार्केट में 61000 रु है। पर अमेजन आपको 40 फीसदी की छूट पर ये एसी देगी। इस तरह आपको यह एसी 36670 रु में मिल जाएगा। आपको ये एसी फ्री डिलिवरी के साथ मिल जाएगा। अगले दो दिन में यह एसी आपके घर आ सकता है।
वोल्टास 1.5 टन 4 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी
वोल्टास 1.5 टन 4 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी (कॉपर 184वी एसजेडएस (आर32) व्हाइट) पर 42 फीसदी छूट मिल रही है। इस तरह आपको 59990 रु वाले एसी पर 24990 रु की बचत होगी और आप इस एसी को 35000 रु में खरीद सकते हैं। 1.5 टन वाला यह एसी बड़े हिस्से को कूल कर सकता है।
एलजी 1.5 टन 4 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी
एलजी 1.5 टन 4 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी (कॉपर, कन्वर्टिबल 5-इन-1 कूलिंग, एंटी-वायरस प्रोटेक्शन के साथ एचडी फिल्टर, 2021 मॉडल, एमएस-क्यू18केएनवाईए1, व्हाइट) आपको 37990 रु की कीमत पर मिल सकता है। मगर वैसे इस एसी की कीमत 59990 रु है। आपको पूरे 22000 रु की बचत होगी। ये एसी नो कॉस्ट ईएमआई पर भी उपलब्ध है। आपको एसी पर फ्री डिलिवरी भी दी जाएगी। और भी कई एसी हैं, जिन पर अमेजन पर ऑफर्स मिल रहे हैं। बताए गए और दूसरे एसी की डिटेल आप अमेजन की साइट पर ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications