नई दिल्ली, नवंबर 13। फेस्टिव सीजन खत्म हो गया है। मगर कारों पर डिस्काउंट ऑफर अभी भी पेश किया जा रहा है। मारुति, टाटा और रेनॉल्ट के साथ साथ देश की दूसरे सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई भी अपनी लाइन-अप के चुनिंदा मॉडलों पर शानदार डील्स ऑफर कर रही है। पर हुंडई ने अपनी सारी कारों पर ऑफर पेश नहीं किया है। इसकी क्रेटा, वर्ना, वेन्यू, एलांट्रा, टक्सन और आई20 एन-लाइन पर कोई छूट नहीं है। बाकी जिन कारों पर ग्राहक नकद छूट और एक्सचेंज बोनस का फायदा ले सकते हैं, हम आपको उनकी यहां जानकारी देंगे।
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस
दक्षिण कोरियाई कार निर्माता हुंडई की हैचबैक हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस इस समय 50,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है। इसमें 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 35,000 रुपये तक की नकद छूट और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। यह ऑफर सभी पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर वैलिड है। हालाँकि इसकी सीएनजी ग्रेड पर केवल 15,000 रुपये की छूट मिलेगी।
हुंडई ऑरा
ग्रैंड आई10 नियोस पर आधारित सब-4एम सेडान हुंडई ऑरा पर भी 50,000 रुपये तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। ग्राहक हुंडई ऑरा की खरीद पर 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ साथ 35,000 रुपये तक की अपफ्रंट नकद छूट प्राप्त कर सकते हैं।
हुंडई सैंट्रो
भारतीय बाजार में कंपनी की सबसे छोटी पेशकश सैंट्रो इस समय 40,000 रुपये तक के ऑफर्स के साथ उपलब्ध है। इस छूट में 25,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बेनेफिट शामिल है। मगर ध्यान रहे कि यह ऑफर केवल पेट्रोल वेरिएंट खरीदने पर वैलिड है। दूसरी ओर सीएनजी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
हुंडई आई20
प्रीमियम हैचबैक हुंडई आई20 भी 40,000 रुपये तक के ऑफर के साथ उपलब्ध है। इसमें 25,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। हालांकि इसके डीजल वेरिएंट की खरीद पर अपफ्रंट कैश डिस्काउंट लागू नहीं है। इसके अलावा आई20 एन-लाइन को बिना किसी छूट के पेश किया जा रहा है।
हुंडई की बिक्री घटी
अक्टूबर 2020 के मुकाबले अक्टूबर 2021 में हुंडई इंडिया की घटी है। कंपनी की घरेलू सेल्स 56,605 इकाइयों से 19,584 यूनिट या 34.60 फीसदी की गिरावट के साथ 37021 यूनिट रह गयी। मासिक आधार पर कंपनी की सेल्स 11.89 प्रतिशत बढ़ी। सितंबर 2021 में इसने 33087 यूनिट्स की बिक्री की थी। हुंडई इंडिया के निर्यात में 46.6 फीसदी की गिरावट आई है। निर्यात मात्रा 12,230 इकाई से घटकर 6,535 इकाई रह गई। यानी इसकी कुल बिक्री घटकर 43,556 इकाई रह गई। इसकी सेल्स 68,835 इकाई से 36.7 प्रतिशत घटी है। अहम बात यह है कि बिक्री में गिरावट मांग कम होने के कारण नहीं बल्कि पुर्जों की कमी के कारण है। हालांकि भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली हुंडई कारों में क्रेटा, वेन्यू और नई अल्कजर एसयूवी शामिल हैं। यहां तक कि इसकी नई हैचबैक आई20 और ग्रैंड आई10 एनआईओएस ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। सैंट्रो की बिक्री भी अच्छी रही।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications