स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए अच्छा ऑफर है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट की शानदार बिग सेविंग डेज़ सेल बीते कल यानी 2 मई से शुरू हो गई है, जो कि 7 मई तक चलेगी।
नई दिल्ली, मई 3। स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए अच्छा ऑफर है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट की शानदार बिग सेविंग डेज़ सेल बीते कल यानी 2 मई से शुरू हो गई है, जो कि 7 मई तक चलेगी। इस दौरान ऐप्पल, एलजी, वीवो और मोटोरोला के स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डील और ऑफर्स दिए जाएंगे। सेल में आप बेहद ही कम कीमत पर स्मार्टफोन खरीद सकते है। जीरो डाउन पेमेंट, नो कॉस्ट EMI पर AC खरीदने का बढ़िया मौका, मिलेगा कैशबैक ऑफर भी

इसके अलावा अब घर बैठे आप हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं। साथ ही एचडीएफसी कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए भी ऑफर्स हैं। बता दें कि फ्लिपकार्ट ने इस सेल के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदार की है, ताकि यूज़र्स को बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स पर 10 प्रतिशत तक का इस्टेंट डिस्काउंट ऑफर किया जा सके। देश की बड़ी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी थॉमसन ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए अपने प्रोडक्ट्स पर बढ़िया ऑफर्स पेश किए हैं।
40000 रु की छूट पर खरीदें एलजी विंग
एलजी विंग की असल कीमत 69,999 रुपये है, लेकिन इसे सेल में केवल 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर की बात करें तो एलजी विंग में यूजर्स को 6.8 इंच की फुल एचडी P-OLED प्राइमरी स्क्रीन मिलेगी। जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20.5:9 है। वहीं प्राइमरी स्क्रीन को घुमाकर T-Shape में कंवर्ट में किया जा सकता है। जिसके बाद फोन में 3.9 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन दिखाई देगी। इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम Snapdragon 765G 5G चिपसेट पर पेश किया गया है।
वोवो वी20 एसई
वोवो वी20 एसई स्मार्टफोन को 20,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब ग्राहक इस फोन को सेल में 19,990 रुपये में खरीद सकते हैं। वोवो वी20 एसई स्मार्टफोन 6.44 इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। फोन को 3D कर्व्ड डिजाइन दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी फीचर्स के तौर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट मिलेगा।
आईफोन एक्सआर पर भी बढ़िया ऑफर
आईफोन एक्सआर फ्लिपकार्ट की सेल में केवल 36,999 रुपये पर उपलब्ध है। आईफोन एक्सआर में 6.1 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1792×828 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए A12 बायोनिक चिप दी गई है। इसके अलावा इस डिवाइस को रियर में 12MP का कैमरा और फ्रंट में 7MP का सेल्फी कैमरा मिला है। अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने आईफोन एक्सआर में ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट दिया है। इसके अलावा इस डिवाइस में पावरफुल बैटरी दी गई है।
कूलर पर मिल रही है बेस्ट डील
अगर आप इस गर्मी में कूलर, वाशिंग मशीन और एक स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका काफी अच्छा है क्योंकि फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग्स डे सेल में आपको स्मार्ट टीवी, एयर कूलर और वाशिंग मशीन पर बचत प्राइस डील आपको मिलेगी। फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग्स डे सेल पर थॉमसन के 24 इंच टीवी को आप सिर्फ 9,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इस समय कंपनी 24 इंच टीवी से लेकर 75 इंच तक के टीवी बनाती है। इनकी कीमत 9,499 रुपये से लेकर 1,05,999 रुपये तक जाती है। सेल में थॉमसन की वाशिंग मशीन पर स्पेशल प्राइस डील चल रही है, जिसमें 6.5 केजी से लेकर 10.5 केजी तक की वाशिंग मशीन को स्पेशल कीमत 6,990 रुपये से लेकर 9,490 रुपये में ख़रीदा जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications