नई दिल्ली, मई 19। आज के समय में सरकारी नौकरी मिलना कोई आसान काम नहीं है। हालांकि सरकारी नौकरी चाहने वालों की संख्या बहुत अधिक है। नौजवान लड़के-लड़कियां सालों-साल सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करते हैं। मगर कामयाबी सभी को नहीं मिलती। फिलहाल सरकारी नौकरी पाने के आपके पास एक मौका है। बता दें कि अगर सिलेक्शन हो गया तो आपकी मासिक सैलेरी ही लाखों रु होगी। इसलिए आवेदन करने में बिल्कुल देरी न करें, क्योंकि ऐसे मौके आपको बार-बार नहीं मिलेंगे। जिन भर्तियों की हम बात कर रहे हैं वो केंद्रीय वित्त मंत्रालय में निकली हैं।
भर्ती के लिए जारी की गयी अधिसूचना
वित्त मंत्रालय में जो भर्तियां निकली हैं, उनमें आपको सालाना 25 लाख रुपये तक वेतन मिलेगा। मंत्रालय की तरफ से रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और रिकवरी ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली गयी हैं। इनके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है। जैसा कि हमने बताया अधिकतम सैलेरी लाखों में हो सकती है। इसलिए ये मौका हाथ से न जाने दें। जितना जल्दी हो सके इन भर्तियों के लिए आवेदन करें।
कितने लोगों का होगा सिलेक्शन
जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार वित्त मंत्रालय में 53 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा। पद कम हैं, इसलिए कॉम्पिटीशन काफी तगड़ा होगा। वित्त मंत्रालय ने इन पदों के लिए आवेदन प्रोसेस शुरू कर दिया है। अगर आप भी इन भर्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो बता दें कि आपके पास 07 जून तक का मौका है। आवेदन करने के लिए मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट finmin.nic.in पर जाएं।
किन-किन पदों पर होंगी भर्ती
जैसा कि ऊपर बताया गया है कि कुल 53 पदों के लिए भर्तियां की जाएंगी। इनमें से रजिस्ट्रार पद पर 10, असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद पर 17 और रिकवरी ऑफिसर के पद पर 26 लोगों को भर्ती किया जाएगा। आगे जानिए उम्र की सीमा कितनी रखी गयी है।
अधिकतम आयु सीमा
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने जो अधिसूचना जारी की है उसके मुताबिक आवेदन करने वाले आवेदकों की अधिकतम आयु 56 साल होनी चाहिए। ध्यान रहे कि इन पदों पर भर्ती लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर की जाएगी। आपको टेस्ट और इंटरव्यू पास करना होगा।
कम से कम कितनी सैलेरी
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट finmin.nic.in पर विजिट करें। सैलेरी की बात करें तो सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने कम से कम 67,700 रुपये और अधिकतम 2,09,200 रुपये तक सैलरी मिलेगी। यानी अधिकतम सैलेरी सालाना 25 लाख रु से अधिक है। ज्यादा जानकारी के दिए गए लिंक (https://financialservices.gov.in/sites/default/files/F.%20N.%208072021-DRT.pdf?ref=inbound_article) पर क्लिक करें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications