नयी दिल्ली। सरकार ने कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में 17 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन लगा रखा है। लॉकडाउन के कारण बहुत से लोगों का रोजगार बंद हो गया। इनमें किसानों को भी अपनी आजीविका के साथ-साथ खेती और रोजमर्रा के जीवन में कई बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सरकार ने इस संकट के समय किसानों, दैनिक वेतनभोगियों और श्रमिकों के लिए कई तरह उपाय किए हैं। सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनकी परेशानियों को कम करने प्रयास कर रही है। सरकार किसानों को इन राहत योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित कर रह ही। इसके अलावा सरकार किसानों को हर तरह से मजबूत और सक्षम बनाने के लिए भी अलग-अलग तरह की कोशिशें कर रही है, जिनमें पीए किसान के तहत किसानों को आर्थिक सहायता दिया जाना शामिल है। इस बीच एक राज्य ऐसा जो किसानों के लिए एक खास योजना लेकर आया है।
उत्तराखंड सरकार किसान पेंशन स्कीम
उत्तराखंड सरकार भी हर तरह से किसानों को सशक्त बनाने के लिए अलग-अलग प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड सरकार ने किसानों को किसान पेंशन योजना की पेशकश की है। एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड राज्य सरकार किसानों को पेंशन सुविधा देती है। इस पेंशन योजना के तहत उत्तराखंड के किसान, जो 60 वर्ष के हो चुके हैं, को हर महीने 1000 रुपये की राशि दी जाती है। यह योजना राज्य सरकार का समाज कल्याण विभाग चलाता है। किसान पेंशन योजना के तहत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में 7.65 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। अभी तक यह राशि 25397 लाभार्थी किसानों के खाते में पहुंच चुकी है।
किसान पेंशन योजना की शर्तें
हालांकि राज्य सरकार ने इस योजना के लाभ के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। इस स्कीम का बेनेफिट लेने के लिए, किसान को उत्तराखंड का निवासी होना चाहिए। इसके अलावा किसान महिला या पुरुष हो सकता हैं। लाभार्थी किसान, जिसकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए, को अपनी स्वयं की 02 हेक्टेयर भूमि पर खेती करनी होगी। इस योजना के लिए जो जरूरी चीजें चाहिए उनमें बैंक या डाकघर का खाता, आधार नंबर, वोटर आईडी, जमीन के स्वामित्व के दस्तावेज शामिल हैं।
कैसे करें योजना के लिए आवेदन
पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए, किसान को 10 रुपये के स्टांप पेपर पर अपनी जमीन के संबंध में एक शपथ पत्र पेश करना होगा। किसान के पास बैंक या डाकघर का खाता, आधार नंबर, वोटर आईडी, जमीन के स्वामित्व के दस्तावेज होने चाहिए। आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें https://socialwelfare.uk.gov.in/files/g-Kishan_Pension.pdf. दिए गए फॉर्म में सारी डिटेल भरने के बाद इस पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान के साइन और उनकी स्टांप लगेगी। फार्म का सत्यापन सहायक महानिरीक्षक बागवानी / कृषि और जिला बागवानी अधिकारी / मुख्य कृषि अधिकारी द्वारा किया जाएगा। अधिक जानकारी आप ग्राम पंचायत या तहसील से हासिल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications