नयी दिल्ली। रोजाना की टाइम टेबल वाली लाइफ से बोर हो गये हैं? तो बाहर निकल कर घूम आइये और मूड रिफ्रेश कीजिए। और अगर आप ट्रिप पर जाना चाहते हैं और बजट है कम तो हम आपको अपने भारत की 3 तीन ऐसी खूबसूरत डेस्टिनेशंस के बारे में बतातें हैं जहाँ 10,000 रुपये से भी कम के बजट में घूम फिर कर आ सकते हैं। अकसर हम अपने दोस्तों के साथ पहाड़ों या शानदार बीचेज देखने के प्लान बनाते हैं। प्लान तो बन जाते हैं मगर बीच में आ जाती है अपनी पॉकेट। इसलिए अब आपको फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं। बस प्लान कीजिए, बैग उठाइये और निकल पड़िये, क्योंकि बेहद कम बजट वाली कई खूबसूरत जगह आपका इंतजार कर रही हैं। इनमें भी आपके पास ऑप्शन है कि आप पहाड़ों पर जाना चाहते हैं या गुफाएँ या हिस्टॉरिकल प्लेसेज देखना चाहतें हैं। तो जानते हैं ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में।
कर्नाटक में है यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट
तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित हम्पी को देश के बेस्ट बैकपैकिंग जगहों में से एक माना जाता है। यहाँ आकर्षक लैंडस्केप और कई स्मारकों को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट के रूप में लिस्ट किया गया है। यहाँ का एक व्यक्ति का खर्च 9,500 रुपये तक है, जिसमें आपको 4 रातें और 5 दिन का पैकेज मिल जायेगा। यहाँ जाने का सबसे शानदार वक्त है अक्टूबर-नवंबर। यहाँ देखने वाले खास हॉटस्पॉट्स में हम्पी में विरुपाक्ष मंदिर, बादामी में गुफा मंदिर और बीजापुर में गोल गुंबज है। अगर आप खंडहरों में जाने के शौकीन हैं तो यहाँ ऐहोल में खंडहर भी मौजूद हैं। चालुक्य वंश के खंडहर और विजयनगर का साम्राज्य भी आपको देखने को मिलेगा। साथ ही साउड इंडिया का टेस्टी खाना भी।
उत्तराखंड में है रीवर राफटिंग का मजा
9,500 रुपये के बजट में उत्तराखंड में 4 रातें और 5 दिन बिता सकते हैं। उत्तराखंड में जाने के लिए बेस्ट टाइम अप्रैल-मई और सितंबर-अक्टूबर माना जाता है। यहाँ आप ऋषिकेश, देवप्रयाग, औली और जोशीमठ होकर आयें। इनमें खास आकर्षण है ऋषिकेश में रीवर राफटिंग। साथ ही पहाड़ों पर ट्रेकिंग, कैम्पिंग, व्हाइट वाटर राफ्टिंग, स्कीइंग और दूसरे विंटर खेलों का मजा ले सकते हैं। एक और खास बात यहाँ आपको रोडसाइड ईट्रीज और ढाबों पर 150-200 रुपये में बेहतर खाना मिल सकता है। अगर दिल्ली से ऋषिकेश जाना चाहते हैं तो कश्मीरी गेट आईएसबीटी पहुँच कर आपको सीधे ऋषिकेश की बस मिलेगी। उत्तराखंड में आपको बजट होटल भी मिलेंगे।
आंध्र प्रदेश में लेपाक्षी, गंडिकोटा, बेलम गुफाएं
9,400 रुपये के बजट में आंध्र प्रदेश में लेपाक्षी, गंडिकोटा और बेलम गुफाएं एक बेटर ऑप्शन है। आप इस बजट में 3 रात और 4 दिन बिता सकते हैं। यहाँ जाने क बेस्ट टाइम है सितंबर से जनवरी। आंध्र प्रदेश के गंडिकोटा में ग्रैंड कैन्यन और गुजरने वाली पेन्नार नदी बेहद खूबसूरत है। इनके अलावा 14-15वीं शताब्दी के विजयनगर युग के मंदिरों, किलों और महलों का एक समूह है, जो पूरे क्षेत्र में लेपाक्षी और पेनुकोंडा से अनंतपुर और ताड़ीपात्री तक फैला हुआ है। कुल मिलाकर लगभग 400 किमी की दूरी के साथ यह रास्ते में शानदार व्यूज के साथ एक आसान सड़क यात्रा होगी। लेपाक्षी और गंडिकोटा में आप सरकारी होटलों में भी ठहर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications