Groww App: देश के सबसे बड़ी ब्रोकिंग कंपनी ग्रो इंडिया। छोटे प्राइज़ वाले ट्रेडों के लिए अपनी फीस में 150% का इजाफा करने का प्लान बना रहा है। इस काम को ऐसे समय पर करने का फैसला लिया जा रहा है जब डिस्काउंट ब्रोकिंग फर्म, जो कम लागत वाली ट्रेडिंग सुविधाएं उपलब्ध करती है।

सेबी द्वारा चालू किए गए इन नियमों की वजह से थोड़ा दबाव महसूस कर रही है। इस चीज से निपटने के लिए ग्रो अपने चार्जों में इजाफा कर रहा है, विशेष रुप से छोटे ट्रेडों के लिए ताकि वे मुनाफे में बने रहें बने रहें।
अब इतना हो सकता है चार्ज?
ब्रोकिंग कंपनी ग्रो ने अपने ग्राहकों से बोला है कि 21 जून से वह स्टॉक ट्रेड के लिए मिनिमम चार्ज को 2 रुपए से बढ़ाकर 5 रुपए प्रति ऑर्डर करेगा। जिसका असर ग्राहकों पर पड़ेगा छोटे ट्रेड ज्यादा महंगे हो जाएंगे। अभी देखें तो ग्रो हर ट्रेड के लिए 2 रुपए से 20 रुपए चार्ज करता है। हालांकि, जल्द ही यह सीमा 5 रुपए 20 रुपए हो जाएगी। ब्रोकिंग कंपनी ग्रो आईपीओ लॉन्च करने का प्लान तैयार कर रही है।
Angel One और अन्य ब्रोकर्स भी बदल चुके हैं चार्ज
Groww से पहले Angel One और दूसरे डिस्काउंट ब्रोकर्स ने भी ब्रोकरेज फीस में बदलाव किया था। Angel One ने अपने ज़ीरो ब्रोकरेज मॉडल को हटाकर 20 रुपए प्रति ट्रेड करना शुरू कर दिया है। यह बदलाव भी SEBI के नए नियमों के चलते हुआ है, जिससे ब्रोकर्स के लिए सस्ता ट्रेडिंग मॉडल बनाए रखना मुश्किल हो गया है।
मार्जिन ट्रेडिंग की ब्याज दर भी बदली
Groww ने अपने मार्जिन ट्रेडिंग फंड (MTF) की ब्याज दरों में भी बदलाव किया है। अब सभी ग्राहकों के लिए ब्याज दर 14.95% सालाना तय की गई है। पहले यह ब्याज ग्राहक द्वारा ली गई रकम पर निर्भर करता था। 25 लाख रुपए से कम पर 15.75% और 25 लाख रुपए से ज़्यादा पर 9.75% ब्याज लगता था।
IPO की तैयारी कर रहा है Groww
Groww फिलहाल अपने प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (IPO) की योजना पर काम कर रहा है। ऐसे में कंपनी का फोकस अपने रेवेन्यू मॉडल को मजबूत करने पर है ताकि निवेशकों को बेहतर रिटर्न और भरोसेमंद प्रदर्शन दिखाया जा सके।
निवेशकों के लिए क्या है सलाह?
इस बदलाव के बाद छोटे निवेशकों को चाहिए कि वे ट्रेड करने से पहले चार्ज के बारे में जरूर जांच करें। अगर आपका निवेश बहुत कम है, तो ज़रूरी नहीं हर बार ट्रेडिंग करना फायदेमंद हो। बेहतर स्ट्रेटीजी से चार्ज को कम किया जा सकता है और ज्यादा फायदा कमाया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications