नई दिल्ली, सितंबर 01। वित्त मंत्रालय ने अगस्त महीने के जीएसटी के आंकड़े जारी कर दिए हैं। गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि अगस्त 2022 के महीने में सकल जीएसटी राजस्व (ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यू) 1,43,612 करोड़ रुपये रहा, जो साल दर साल आधार पर (यानी पिछले साल अगस्त के मुकाबले) 28 फीसदी अधिक रहा। इसके साथ ही मासिक जीएसटी राजस्व लगातार छठे महीने में 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।
केंद्र सरकार को कितने रु मिले
इसके अलावा केंद्र ने आईजीएसटी (इंटीग्रेटेड जीएसटी) में से 25,119 करोड़ रुपये एसजीएसटी (स्टेट जीएसटी) के लिए और 29,524 करोड़ रुपये सीजीएसटी (सेंट्रल जीएसटी) के निपटान के लिए दिए। इस नियमित निपटान के बाद अगस्त महीने में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 54,234 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 56,070 करोड़ रुपये रहा।
माल के आयात से राजस्व
अगस्त में माल के आयात से राजस्व में 57 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसी तरह घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से राजस्व से 19 फीसदी अधिक रहा। मंत्रालय ने कहा कि बेहतर रिपोर्टिंग के साथ आर्थिक सुधार का लगातार आधार पर जीएसटी राजस्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। जुलाई 2022 के महीने के दौरान, 7.6 करोड़ ई-वे बिल जनरेट हुए, जो जून 2022 में 7.4 करोड़ थे। जून 2021 में ये 6.4 करोड़ के मुकाबले 19% से अधिक रहे।
जुलाई में कितना रहा था जीएसटी कलेक्शन
जुलाई में, जीएसटी कलेक्शन 1.49 लाख करोड़ रुपये था, जो जुलाई 2017 में लागू होने के बाद से दूसरा उच्चतम स्तर है। पिछले साल जुलाई में जीएसटी का आंकड़ा 1,16,393 करोड़ रुपये रहा था। इस साल जुलाई में पिछले साल जुलाई के मुकाबले 28 प्रतिशत अधिक कलेक्शन हुआ था। इस साल अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन ने 1.68 लाख करोड़ रुपये से अधिक के उच्चतम स्तर को छू लिया था, जो पहली बार था जब सकल जीएसटी संग्रह ने 1.50 लाख करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications