GST Reduction on Electronics in India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने दशहरा और दिवाली से पहले ही त्योहार का तोहफा दे दिया है। बुधवार (3 सितंबर) को जीएसटी काउंसिल ने बड़ा ऐलान करते हुए जीएसटी दरों में संशोधन को मंजूरी दी। इसके साथ अब देश में केवल दो जीएसटी दर 5 फीसदी और 18 फीसदी लगेगें। जीएसटी काउंसिल ने 12 फीसदी और 28 फीसदी टैक्स स्लैब को खत्म कर दिया। हालांकि प्रीमियम और कुछ लग्जरी सामानों पर 40 फीसदी का एक अलग टैक्स स्लैब बनाया गया है।

त्योहारी सीज़न से पहले टैक्स स्लैब में किया गया यह बदलाव आम लोगों के जेब पर सीधा असर डालेगा। काफी समानों पर बंपर बचत होने वाली है, जिससे उनकी जेब भी भारी होगी। दिवाली पर अक्सर लोग टीवी-फ्रिज, AC या अन्य इलेक्ट्रोनिक सामान ज्यादार खरीदते हैं।
ये नई टैक्स दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी, जो नवरात्रि के पहले दिन है। इसका मतलब ये हुआ कि अगर आप त्योहारी सीजन में ये इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदेंगे, तो आपको कम टैक्स देना होगा, जिससे सामान थोड़ा सस्ता हो जाएगा। तो यदि आप भी एसी या टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं कैसे GST की इस नई दर के लागू होने से आपको कितना फायदा हो सकता है...
40,000 रुपये वाला AC अब कितने में मिलेगा?
सरकार ने एयर कंडीशनर (AC), स्मार्ट टीवी, डिशवॉशर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर लगने वाला GST टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया है। ऐसे में अब 40 हजार वाले AC पर 4-5 हजार की बचत हो सकती है।
उदाहरण- मान लिजिए कि किसी एयर कंडीशनर (AC) की बेस प्राइस 34000 रुपये है, तो पहले उस पर 28% GST लगता था। इस दर के हिसाब से कुल कीमत 43,520 रुपये होती। यानी ग्राहक को 9,520 रुपये टैक्स के तौर पर देना पड़ता था।
लेकिन अब नई टैक्स व्यवस्था के लागू होने यानी 18 फीसदी टैक्स लगने पर वही AC अब 40,120 में मिलेगा। इसका सीधा मतलब है कि ग्राहक को 3,400 रुपये का बचत होगा।
50000 रुपये के टीवी पर कितना बचेगा?
उदाहरण - अगर किसी टीवी की कीमत 50000 रुपये है, तो पहले आपको 28% यानी 14,000 रुपये टैक्स देना पड़ता था। अब टैक्स घटकर 18% यानी 9,000 रुपये हो जाएगा। इससे आपको 5,000 रुपये की बचत हो सकती है।
डिशवॉशिंग मशीन खरीदने पर कितना रुपये की बचत होगी?
जीएसटी काउंसिल ने डिशवॉशिंग मशीन, मॉनिटर और प्रोजेक्टर जैसे आइटम्स पर लगने वाले जीएसटी को घटाकर 28% से 18% कर दिया है। ऐसे में मान लेते हैं कि आप 10,000 रुपये की डिशवॉशिंग मशीन खरीदते हैं। तो पहले आपको इस पर 28% टैक्स देना पड़ता था यानी 2,800 रुपये टैक्स के साथ 12,800 रुपये देने पड़ते लेकिन अब नई दरों के अनुसार आपको सिर्फ 18% टैक्स यानी 1,800 रुपये देने पड़ेंगे। यानी आपको 1,000 रुपये की बचत होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications