नई दिल्ली, सितंबर 03। यदि आप अगली बार नए आयकर पोर्टल वेबसाइट के माध्यम से अपने इनकम टैक्स का भुगतान करते हैं, तो आपको कुछ अतिरिक्त चार्ज भी देने होंगे। ध्यान रहे कि आप को नए आयकर पोर्टल वेबसाइट से कुछ चुनिंदा पेमेंट सिस्टम का उपयोग करने पर सुविधा शुल्क के साथ-साथ वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का भी भुगतान करना होगा। जैसे कि कुछ भुगतान विधियों का उपयोग करने पर यदि आप 30,000 रुपये के टैक्स का भुगतान करते हैं तो आपसे 300 रुपये का शुल्क लिया जा सकता है।
किस मेथड से पेमेंट पर लगेगा शुल्क
यदि आप ई-फाइलिंग आयकर वेबसाइट पर 'पेमेंट गेटवे' का उपयोग करते हैं और इससे आयकर का भुगतान करते हैं तो सुविधा शुल्क और जीएसटी वसूला जाएगा। यदि 'पेमेंट गेटवे' का उपयोग करके भुगतान किया जाता है, जो कि पांच भुगतान विकल्पों (इसके अलावा नेटबैंकिंग, डेबिट कार्ड, पे एट बैंक काउंटर और आरटीजीएस/एनईएफटी) में से एक है, तो भुगतान के कुछ तरीकों के लिए लेनदेन शुल्क लिया जाएगा।
नेटबैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर लगेगा शुल्क
जब आप 'लेन-देन शुल्क' पर क्लिक करेंगे तो एक टेबल दिखाई देगी। इस टेबल के अनुसार यूपीआई और डेबिट कार्ड से पेमेंट पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। मगर नेटबैंकिंग और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर चार्ज लगेगा। इनमें चार्ज के साथ 18 फीसदी जीएसटी भी लगेगा। क्रेडिट कार्ड के मामले में 0.85 फीसदी और जीएसटी लगेगा। नेटबैंकिंग के मामले में अलग अलग बैंकों के हिसाब से अधिकतम 12 रु और जीएसटी लगेगा।
उदाहरण से समझें कितना लगेगा शुल्क
मान लीजिए आप 30,000 रुपये का आयकर देते हैं। इसे आप क्रेडिट कार्ड से चुकाते हैं, तो 30,000 रुपये पर 0.85% का सुविधा शुल्क लिया जाएगा, जो कि 255 रुपये होते हैं। अब इस पर जीएसटी भी लागू होगा, यानी 45.9 रुपये। इस तरह क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आयकर का भुगतान करने वाले व्यक्ति को 30,000 रुपये के साथ साथ 255 रुपये और 45.9 रुपये जीएसटी के देने होंगे। यानी कुल 30,300.9 रु देने होंगे। इस तरह 301 रुपये का अतिरिक्त चार्ज लगेगा होगा।
एनएसडीएल वेबसाइट पर नहीं लगेगा चार्ज
हालांकि, अगर एनएसडीएल वेबसाइट पर आयकर का भुगतान किया जाए तो कोई लेनदेन शुल्क नहीं लिया जाएगा। एनएसडीएल वेबसाइट किसी व्यक्ति को बिना किसी शुल्क के नेट बैंकिंग के ऑप्शन के जरिए ही आयकर का भुगतान करने की सुविधा देती है। यदि आप एचडीएफसी नेट बैंकिंग के माध्यम से आयकर का भुगतान करने के लिए ई-फाइलिंग पोर्टल का उपयोग करें तो जीएसटी के साथ 12 रुपये का सुविधा शुल्क लागू वसूला जाएगा।
अधिकृत बैंकों के नेट बैंकिंग ऑप्शन
ई-फाइलिंग आयकर पोर्टल के मुताबिक यदि आप अधिकृत बैंकों के नेट बैंकिंग विकल्प का उपयोग करके टैक्स अदा करते हैं तो कोई लेनदेन शुल्क / शुल्क नहीं लिया जाएगा। मगर वर्तमान में, अधिकृत बैंक केवल तीन हैं। इनमें फेडरल बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। यदि आप इन 3 बैंकों के नेट बैंकिंग विकल्प का उपयोग करके आयकर का भुगतान करें, तो कोई लेनदेन शुल्क नहीं लिया जाएगा। ध्यान रहे कि ई-फाइलिंग पोर्टल पर डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करने की सुविधा अभी चालू नहीं है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications