नई दिल्ली, सितंबर 02। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करने के शौकिन हैं तो आपके पास बचत करने का एक शानदार मौका आया है। ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए एसबीआई एक ऑफर लेकर आई है। बैंक ने नया कैशबैक क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। इसकी मदद से कार्डहोल्डर ऑनलाइन शॉपिंग पर 5 फीसदी कैशबैक का फायदा हमेशा उठा सकते हैं। एसबीआई के कैशबैक क्रेडिट कार्ड पर ऑटो-क्रेडिट कैशबैक फैसिलिटी है। कार्ड स्टेटमेंट बनने के बाद कैशबैक तुरंत मिलता है।
5 प्रतिशत मिलता है कैशबैक
एसबीआई दावा कर रही है कि यह इंडिया का पहला कैशबैक कार्ड है। कार्ड के साथ किसी मर्चेंट रिस्ट्रिक्शन के कार्डहोल्डर कहीं से भी खरीदारी कर सकते हैं। इस कार्ड के साथ 5 फीसदी का कैशबैक मुहैया कराया जाता है। एसबीआई का कैशबैक कार्ड पूरी तरह से कॉन्टैक्टलेस कार्ड है। यानी इसकी मदद से स्वाइप किए बिना भी पेमेंट किया जा सकता है।
कार्ड के क्या हैं फायदे
बैंक से मिली जानकारी के अनुसार कैशबैक एसबीआई कार्ड के ग्राहकों को सभी खर्च पर बिना किसी लिमिट के 1 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। वहीं अगर कार्ड का प्रयोग कर के 10,000 रुपये तक के खरीदारी पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। कार्ड का उपयोग करके खरीदारी करने की कोई अपर लिमिट नहीं है। सभी मर्चेंट के खरीदारी करने पर यह छूट मिलेगा। सबसे बड़ी बात है कि खरीदारी के लिए कोई बंदिश नहीं है। यह ऑफर सभी मर्चेंट्स से खरीदारी पर लागू होगा।
मिलता है खास ऑफर
एसबीआई कार्डहोल्डर को हर साल घरेलू एयरपोर्ट के लाउंज में 4 बार फ्री में ठहरने की व्यवस्था करेगी। आप एक तीमाही में एक बार इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। कार्डधारक को 1 फीसदी फ्यूल सरचार्ज रिफंड का फायदा भी मिलेगा। यह छूट 500 रुपए से 3000 रुपए तक की छूट पर मिलेगा। बैंक ने सरचार्ज रिफंड की लिमिट 100 रुपये तक तय कि है। कार्ड होल्डर 100 रुपए तक की फ्यूल पर रिफंड पाया जा सकता है।
सालाना 999 रुपए का है चार्ज
कार्ड को रिन्यूवल करने के लिए 999 रुपए चार्ज देना होगा। कार्ड रिन्यूवल कराने के बाद अगर आप सालाना 2 लाख रुपए से अधिक की खरीदारी करते हैं तो आपका चार्ज लौटा दिया जाएगा। अभी कार्ड पर स्पेशल ऑफर चल रहा है, अगर 2023 से पहले तक कार्ड मेंबरशिप ले लेते हैं तो उन्हें एक साल तक किसी तरह का चार्ज नहीं देना होगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications