Viral Success Story of Gujarati Millionaire in the US: जब भी बात सक्सेस स्टोरी की आती है तो हमारे मन में एक ख्याल आता है कि जिस भी व्यक्ति की सफलता की बात हो रही है वह पढ़ा-लिखा या फिर हाइली क्वालिफाइड होगा, लेकिन जिस 10वीं पास व्यक्त के सक्सेस स्टोरी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसने न तो MBA किया है और न ही उसकी सक्सेस के पीछे किसी पॉडकास्ट का कमाल है। सुनिल ने अपने पोस्ट में इस व्यक्ति के बारे में बताया कि कैसे सिर्फ 10वीं पास गुजराती जो कि उनका दोस्त है वह अमेरिका में करोड़पति बन गया। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने इस सक्सेस स्टोरी में क्या खास बातें शेयर की है।

सिर्फ 10वीं पास करके कैसे बना अमेरिका में करोड़पति
सुनील ने पोस्ट में बताया कि न्यू जर्सी में एक रेस्तरां चलाने वाले मित्र पटेल से मुलाकात हुई थी और उनकी उम्र 40 के आसपास थी और वह 10वीं पास थे। उन्होंने लिखा, 'मैं मास्टर डिग्री वाला इंजीनियर हूं और पॉडकास्ट सुनता हूं, मैंने उनसे कहा कि पीटर थिएल ने कहा था कि सबसे खराब व्यवसाय जो कोई कर सकता है वह एक रेस्तरां खोलना है। जिसमें सक्सेस रेट ना के बराबर है और ग्राहक भी फिक्स नहीं हैं। जब मैंने पीटर थिएल के नाम लिया, तो उसने सोचने के लिए अपनी भौंहें ऊपर उठाईं। जाहिर है, वह नहीं जानता कि पीटर थिएल कौन है। उन्होंने कहा, कि एक रेस्तरां खोलना उनके लिए करोड़पति बनने का एक निश्चित-छोटा तरीका है।
ये बात सुनने के बाद पटेल ने सुनील को बोला कि, 'उसके रेस्तरां पर आने वाले कम से कम 50 परिवार ऐसे हैं, जो नियमित ग्राहक हैं। थिएल की इस राय को खारिज करते हुए कि रेस्तरां के ग्राहक अप्रत्याशित होते हैं, गुजराती बिजनेसमैन ने बताया कि अगर, एक दिन, उसके भोजन में नमक कम हो जाता है, तो उसके ग्राहक उससे और अधिक नमक डालने के लिए कहेंगे। इसके लिए वे उसके रेस्तरां में आना बंद नहीं करेंगे।'
इसके अलावा सुनील ने पोस्ट में बताया कि उनका अपना रेस्तरां न्यू जर्सी के रॉबिन्सविले टाउनशिप में एक लोकप्रिय मंदिर के रास्ते पर स्थित है। न्यूयॉर्क और पेनसिल्वेनिया से बहुत सारे गुजराती पर्यटक बसें किराए पर लेते हैं जब उन्हें रॉबिन्सविले में स्वामीनारायण मंदिर के दर्शन के लिए जाना होता है। रॉबिन्सविले के रास्ते में, वे स्वादिष्ट गुजराती थाली खाने के लिए उसके रेस्तरां में रुकते हैं। हर एक बस में 50 -75 लोग खाने के लिए उनके रेस्तरां में पहुंचते हैं। इसके लिए उनके रेस्तरां के स्टाफ को सिर्फ रोज सुबह उठकर दाल, चावल, रोटी, सब्जी और ढोकला बनाना है और ऐसा करके 10 साल में वह करोड़पति बन गए।"
सिर्फ महंगी डिग्री नहीं कॉमन सेंस है जरूरी
इन सभी बातों के अंत में यूजर सुनील ने पोस्ट में लिखा है कि यूजर सुनिल ने बताया कि वह बस 10वीं पास है। कोई एमबीए नहीं, कोई पॉडकास्ट नहीं सुना। बस कॉमन सेंस, इंट्यूशन और रिस्क लेने की क्षमता ने उसे आज करोड़पति बना दिया है। 10वीं पास गुजराती व्यक्ति की ये सक्सेस स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications