Police Advisory: अब साल 2024 को खत्म में महज एक दिन बचा है और नए साल की तैयारी जोरों सोरो से चल रही हैं। अधिकतर लोग नए साल को मनाने के लिए अपने-अपने घरों से निकलते हैं।
अगर आप गुरुग्राम में रहते हैं और घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अभी जान लीजिए किन-किन रास्तों पर जाना ठीक रहेगा क्योंकि गुरुग्राम पुलिस ने न्यू ईयर को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है।

कानून व्यवस्था सही बनी रही उसे देखते हुए शहर में 2,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है ताकि सुरक्षा चाक चौबंध रहे। गुरुग्राम पुलिस के आयुक्त विकास अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि पूरे शहर में पुलिसकर्मी जरूरी सुरक्षा उपकरणों के साथ तैनात रहेंगे। ताकि शहर के अंदर कानून व्यवस्था बिल्कुल सही रहे और पूरे शहर में अलग-अलग पर अच्छी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
इन जगहों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा
नए साल आने से पहले गुरुग्राम पुलिस ने कमर कस ली है। आपको बता दें गुरुग्राम में नए साल का जश्न मनाने के लिए 22 जगहों को तय किया गया है और इन जगहों पर प्रोग्राम होगा। हालांकि, इन जगहों पर पुलिस अपनी चाक चौबंधी के साथ रहेगी।
वहीं 10 पार्किंग स्थलों की जगह भी तय की गई है ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े और वो लोग अपने वाहनों को सही जगह पार्क कर सके। गुरुग्राम पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और अपराधियों की जांच के लिए अंतरराज्यीय और आंतरिक चेकपॉइंट्स भी बनाएं हैं।
पुलिस आयुक्त के मुताबिक शहर में 10 अंतरराज्यीय चेकपॉइंट्स और 68 स्पेशल चेकपॉइंट्स बनाए गए हैं। नमें पूर्व क्षेत्र में 32, पश्चिम क्षेत्र में 21, दक्षिण क्षेत्र में 8 और मानेसर क्षेत्र में 7 चेकपॉइंट्स सम्मिलित हैं।
ट्रैफिक का विशेष प्रबंधन
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने विशेष प्रबंधन किया ताकि शहर में किसी भी तरह का जाम जैसे समस्या न तैयार हो। न्यू ईयर को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई है। रोड के साथ ही पुलिस थानों में काउंटर-अटैक टीमें, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की स्पेशल टीमें भी लगाई जाएंगी।
पुलिस ने इतना ही नहीं सुरक्षा के सभी जरूरी उपकरणों के साथ तैनात होने को तैयार है, वहीं 1,044 पुलिसकर्मी 22 मुख्य स्थानों पर तैनात किया जाएगा हर तरफ ये पुलिसकर्मी अपनी पैनी नजरे बनाएं रखेंगे। गुरुग्राम पुलिस पूरी मजबूती के साथ तैयार है ताकि सुरक्षा के साथ जश्न मना सके।
अगर आप भी गुरुग्राम में रहते हैं और इस समय के बीच में घर से निकलकर न्यू ईयर का जश्न मनाने का प्लान कर रहे हैं तो पुलिस की ये एड्वाइजरी जरूर पढ़ लें ताकि आपको किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
हालांकि, देश के बाकी शहरों में भी न्यू ईयर को ध्यान में रखते हुए पुलिस चाक चौबंधी के साथ काम करने को तैयार है, ताकि इस दिन कहीं पर भी किसी भी तरह की कानून व्यवस्था खराब न हो और सभी लोग अच्छे से न्यू ईयर का जश्न मना सके और अच्छे से अपने-अपने घर पहुंच सके।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications