Q1 Results: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही. इस कड़ी में डिफेंस सेक्टर की दो सरकारी कंपनियों ने भी बुधवार को पहली तिमाही के नतीजे जारी किए. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने Q1 नतीजे जारी किए. दमदार नतीजों के बाद दोनों के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है. जबकि शेयर बाजार दायरे में ट्रेड कर रहा है.
HAL Q1 Results
HAL ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि अप्रैल से जून के दौरान नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 76.5 फीसदी बढ़ा है. सरकारी कंपनी को 1437.2 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है. जबकि सालभर पहले की समान तिमाही में 814.2 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था. अन्य इनकम भी बढ़कर 736.5 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 409.9 करोड़ रुपए था. आय में भी सालाना आधार पर 11 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई, जोकि Q1 में 4347.5 करोड़ रुपए थी.
Mazagon Dock Q1 Results
मझगांव डॉक ने तिमाही नतीजे जारी किए हैं. अप्रैल से जून के दौरान कंपनी को 696 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 314.3 करोड़ रुपए था. सालाना आधार पर आय में 8.5% की उछाल दर्ज की गई. आय 2172 करोड़ रुपए से बढ़कर 2357 करोड़ रुपए हो गई है.
बाजार को दी जानकारी में सरकारी कंपनी ने बताया कि ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 642.3 करोड़ रुपए हो गया, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 171.7 करोड़ रुपए था. मार्जिन में भी सालाना आधार पर जोरदार उछाल रही. Q1 में मार्जिन 27.2% रही, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 7.9% पर थी.

सरकारी शेयरों में नतीजों के बाद एक्शन
HAL का शेयर नतीजों के बाद 4675.35 रुपए के भाव पर सपाट कारोबार कर रहा है. शेयर 3 महीने में करीब 15 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. 2024 में अब तक शेयर 65 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. जबकि 1 साल की अवधि में शेयर 140 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दे चुका है.
जून तिमाही में दमदार नतीजों के बाद मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का शेयर तेजी दिखा रहा. शेयर करीब 3.5 फीसदी की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. शेयर BSE पर 5007.60 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है. शेयर पिछले 3 महीने में ही 115 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. शेयर 3 साल में 1935 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications