Defence PSU Stock: शेयर बाजार में लगातार बिकवाली के बाद मंगलवार को खरीदारी देखने को मिल रही है. बाजार में लौटी खरीदारी से चुनिंदा शेयरों में तूफानी तेजी है. इसमें डिफेंस सेक्टर के शेयर भी शामिल हैं. इन शेयरों में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL Share) का शेयर शामिल है, जोकि नए 52-वीक हाई पर ट्रेड कर रहा है. शेयर में करीब 3% की मजबूती है. शेयर BSE पर 4065 रुपए के लेवल तक पहुंचा. ब्रोकरेज फर्म UBS ने डिफेंस PSU स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखते हुए अपसाइड का टारगेट दिया है.
HAL पर टारगेट 45% बढ़ाया
ब्रोकरेज फर्म UBS ने मल्टीबैगर स्टॉक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) पर बुलिश रेटिंग दी है. इसके तहत सरकारी शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. साथ ही शेयर पर टारगेट को बढ़ाकर 5200 रुपए प्रति शेयर कर दिया है. पहले स्टॉक पर 3600 रुपए प्रति शेयर का अपसाइड टारगेट दिया था. यानी शेयर पर ब्रोकरेज ने टारगेट में करीब 45% की बढ़ोतरी की है. जबकि 13 मई 2024 को HAL शेयर का भाव 3921 रुपए था. इस लिहाज से PSU Stock निवेशकों को करीब 33% का तगड़ा रिटर्न दे सकता है.
ऑर्डरबुक में जबरदस्त ग्रोथ की उम्मीद
UBS ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL Share Price) पर जारी ताजा ब्रोकरेज रिपोर्ट ने कहा कि सरकारी कंपनी के आर्डर बुक में 4 गुना तक बढ़त की उम्मीद है. इसके तहत FY24-28E के बीच 5.3 लाख करोड़ रुपए के आर्डर संभव हैं. फिलहाल हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के पास लगभग 1.29 लाख करोड़ रुपए जबरदस्त आर्डर बुक है. खास बात ये है कि सरकारी कंपनी के पास बड़े ऑर्डर्स के लिए पर्याप्त कैपेसिटी भी है.

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के लेकर बेहतर आउटलुक
ब्रोकरेज ने रिपोर्ट में आगे कहा कि आने वाले कुछ सालों में एक्सपोर्ट्स में भी बढ़ोतरी का अनुमान है. इसमें FY23-27E के दौरान मैन्युफैक्चरिंग रेवेन्यू CAGR में 25% की ग्रोथ आ सकती है, जोकि कुल आय में 50% की हिस्सेदारी रखती है. जबकि FY25-27E के दौरान अनुमानित EPS में 4-11% की ग्रोथ का अनुमान है.
HAL Share Price History
भारत की स्वदेशी नीति से सरकारी कंपनियों में जान फूंकने का काम किया है. यही वजह है कि PSU Stocks में पिछले 1-3 सालों में बंपर रिटर्न दिया है, जिसमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) का शेयर भी शामिल है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) ने केवल पिछले एक साल में 171% का रिटर्न दिया है. मल्टीबैगर स्टॉक ने 6 महीने में ही करीब 100% का तगड़ा रिटर्न दिया है. 2024 में अब तक स्टॉक 45% उछल चुका है. पिछले एक हफ्ते में ही शेयर ने 9% रिटर्न दिया है. BSE पर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) की मार्केट वैल्यू 2.70 लाख करोड़ रुपए के पार निकल गया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications