दुनिया के लगभग 186 देशों में कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। इस वायरस से फ़िलहाल 17,138 लोगों की मौत हो चुकी है और 392,169 लोग इससे संक्रमित हैं।
नई दिल्ली: दुनिया के लगभग 186 देशों में कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। इस वायरस से फ़िलहाल 17,138 लोगों की मौत हो चुकी है और 392,169 लोग इससे संक्रमित हैं। जैसे ही कोरोना वायरस की खबर फैलनी शुरू हुई तो सेनिटाइज़र, मास्क की मांग बढ़ गई।

COVID-19 महामारी ने उपभोक्ता खरीद व्यवहार में बदलाव देखने को मिल रहा है। नीलसन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में विशेष रूप से एफएमसीजी श्रेणी में उपभोक्ता की बढ़ोतरी हुई है। COVID-19 महामारी के दौरान भारत के एफएमसीजी और खुदरा उद्योगों पर विशेष ध्यान देने के साथ उपभोक्ता पैटर्न का शुरुआती आकड़ा है, इस बात की जानकारी नीलसन दक्षिण एशिया जोन के अध्यक्ष के द्वारा दी गई। यह डेटा पिछले सप्ताह के अंत से शुरू होने वाली अवधि से संबंधित की है।
उन्होंने बताया कि इस डेटा का एक मुख्य आकर्षण यह है कि हमने 6 डेटा स्ट्रीम को ध्यान में रखा है। इसमें पारंपरिक खुदरा ऑडिट डेटा, आधुनिक व्यापार डेटा, माप और विश्लेषण के संदर्भ में ई-कॉमर्स डेटा, प्रत्यक्ष उपभोक्ता डेटा और सामाजिक मीडिया वार्तालापों की एक सूची है। रिपोर्ट से अधिक जानकारी साझा करते हुए समीर शुक्ला ने कहा कि ये मुश्किल समय है, लेकिन यह एक नई सीख है और हमें मांग के अनुसार नई परिस्थितियों के अनुकूल होने के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। हमने वैश्विक ढांचे का उपयोग करते हुए विभिन्न स्रोतों से डेटा प्राप्त किया है और भारत में बाजार से सीख प्राप्त कर रहे हैं।
एफएमसीजी श्रेणी नवंबर 2019 में 6% से बढ़कर फरवरी 2020 में 8% हो गई। जबकि खाद्य श्रेणी के अनुसार, यह नवंबर 2019 में 8% से बढ़कर फरवरी 2020 में 10% हो गई। जानकारी दें कि श्रेणियों में वृद्धि के बीच, हैंड सेनिटाइज़र श्रेणी के लिए सबसे प्रमुख एक है- नवंबर-दिसंबर-जनवरी 2020 में 11% से फरवरी 2020 तक 53% रही। आंकड़ों से पता चला कि 21 राज्यों में 11 इस श्रेणी में एक साल पहले की तुलना में 40% की अधिक वृद्धि देखी गई। महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार और तमिलनाडु जैसे राज्यों ने फरवरी 2020 में 65-100% मूल्य वृद्धि दर्ज की। उसी श्रेणी में, फ़्लोर क्लीनर नवंबर से दिसंबर की अवधि में 10% से बढ़कर फरवरी 2020 में 17% हो गए जबकि टॉयलेट क्लीनर 9% से 13% तक एक ही समय सीमा में चला गया।
वहीं आकंड़ों की बात करें तो देश में अब तक भारत में कोरोना के 725 मामले सामने आ गए हैं जिसमें से अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र, केरल में 100 से ज्यादा मामले सामने आए है। केरल में 137 और महाराष्ट्र में 125 मामले सामने आए है। राजस्थान के भीलवाड़ा में तेजी से मरीज बढ़े है। जानकारी दें कि सरकार ने बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर बैन की मियाद को भी 14 अप्रैल तक बढ़ा दी है लेकिन जरूरी सामानों की होम डिलिवरी होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications