नई दिल्ली, नवंबर 1। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। पीएनबी 'माईसैलेरी अकाउंट' नाम से एक वेतन अकाउंट की पेशकश करता है। इस खाते पर कई बेनेफिट और सुविधाएं मिलती हैं। वे इच्छुक व्यक्ति जो पीएनबी में अपना वेतन खाता खोलना चाहते हैं उनके लिए यह खाता काफी सहूलियत वाला हो सकता है। यदि आपकी कोई इंक्वारी है तो आप पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.pnbindia.in/) पर जा सकते हैं। हाल ही में पीएनबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से MySalary Account के फायदों के बारे में ट्वीट किया था। ट्वीट में कई फायदों का जिक्र किया गया था।
ये हैं बेनेफिट्स
पीएनबी 'माईसैलेरी अकाउंट' पर विभिन्न लाभ उपलब्ध हैं। इनमें जीरो इनिशियल डिपॉजिट, स्वीप सुविधा, ओवरड्राफ्ट सुविधा, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर और फ्री क्रेडिट कार्ड शामिल हैं।
कौन खुलवा सकता है ये खाता
अब आपको बताते हैं कि कौन से कर्मचारी इस बैंक में ये खाता खुलवा सकते हैं। केंद्र / राज्य सरकार / पीएसयू / सरकारी-अर्ध सरकारी निगम / बहुराष्ट्रीय कंपनियों / प्रतिष्ठित संस्थानों / प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट / प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के नियमित कर्मचारी इस खाते के पात्र हैं। हालांकि कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नौकरी कर रहे कर्मचारियों को इस खाते के पात्र नहीं माना जाएगा।
जानिए खाते की विभिन्न कैटेगरियों के बारे में
प्रति माह आपको जो वेतन मिलेगा, उसी के आधार पर इस खाते की कैटेगरी में आपको रखा जाएगा। बता दें कि सिल्वर कैटेगरी में 10,000 रुपये और उससे अधिक 25,000 रुपये तक सैलेरी लोग शामिल होंगे। गोल्ड के लिए 25,001 और उससे अधिक 75,000 रु तक, प्रीमियम में 75,001 रु और उससे अधिक 150000 रु तक और प्लेटिनम में 1,50,001 रु और उससे अधिक सैलेरी वाले लोग शामिल होंगे।
ऐसे मिलेगा 20 लाख रु का फायदा
पर्सनल या एक्सीडेंटल बीमा कवरेज (पीएआई) के तहत 20 लाख रु तक का फायदा मिलेगा। इस खाते पर विभिन्न कैटेगरी के लिए पीएआई कवरेज लिमिट 20 लाख रुपये तक है। बैंक बीमा कंपनी से सभी प्रकार के लिए 18 लाख रुपये का बीमा कवर लेगा। बशर्ते कि कैलेंडर तिमाही में लगातार दो महीनों के लिए खाते में वेतन जमा किया गया हो।
मिलेगी ओवरड्राफ्ट की सुविधा
पीएनबी ग्राहकों को माईसैलेरी अकाउंट पर ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी देता है। सिल्वर श्रेणी वालों को 50 हजार रुपये तक, गोल्ड वालों को 150000 रुपये तक, प्रीमियम वालों को 225000 रुपये तक और प्लेटिनम वालों को 300000 रुपये तक का ओवरड्राफ्ट दिया जाता है। आपको खाते की अधिक जानकारी (https://www.pnbindia.in/salary-saving-products.html) पर मिल सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications