HCL Tech Salary Hike: भारत की तीसरी सबसे बड़ी आईटी फर्म, एचसीएलटेक ने अपने जूनियर कर्मचारियों के लिए सैलरी में बढ़त करने की जानकारी दी है। इकॉनोमिक टाइम्स के अनुसार, ये वृद्धि 1% से 4% तक है। आपको बता दें कि कर्मचारियों को अलग-अलग लेवल के अनुसार सैलरी हाइक दी जाएगी। आइए इसके बारे में आपको जानकारी देते हैं।

इन लेवल के कर्मचारियों को मिली सैलरी हाइक
HCLTech में जूनियर कर्मचारी E0 से E2 श्रेणियों में आते हैं, जिनके पास एक साल तक का अनुभव है। वहीं, E3 और उससे ऊपर के रूप में सीनियर स्तर के कर्मचारियों को अभी तक कोई वेतन वृद्धि नहीं मिली है। E0, E1 और E2 लेवल पर कर्मचारियों को 1% से 2% के बीच वेतन वृद्धि मिली है, जबकि टॉप परफॉर्मेंस करने वालों को लगभग 3% से 4% की वृद्धि मिलेगी।
हालांकि, इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र ने बताया है कि ये वृद्धि लगभग 7% के अपेक्षित औसत से कम है, जबकि टॉप परफॉर्मेंस करने वालों को 12% से 15% के बीच वेतन मिलने की उम्मीद है।
जल्द लागू होगा न्यू पे एडजेस्टमेंट
न्यू पे एडजस्मेंट अक्टूबर से दिसंबर तक की तीसरी तिमाही के लिए लागू किए जा रहे हैं। HCLTech में जूनियर स्तर के कर्मचारी E0 से E2 श्रेणियों में आते हैं, जिनके पास एक साल तक का अनुभव है। इस बीच, E3 और उससे ऊपर के रूप में मध्यम और सीनियर लेवल के कर्मचारियों को अभी तक कोई वेतन वृद्धि नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, "E0-E2 को पिछले हफ्ते दिसंबर में उनके अप्रेजल लेटर मिले।'
एचसीएलटेक 13 जनवरी को अपनी तीसरी तिमाही की आय की घोषणा करने वाली है। इस अवधि के लिए टियर-1 आईटी सर्विस कंपनियों में बढ़त की उम्मीद है।
हाल ही में, एक बड़ी कंपनी इंफोसिस ने सितंबर को समाप्त होने वाली दूसरी तिमाही के लिए 90% परफॉर्मेंस बोनस के साथ सैलरी हाइक की घोषणा की है। हालांकि, इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) दोनों ने मार्च 2025 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए अपने वार्षिक वेतन वृद्धि को स्थगित कर दिया है। इनकी घोषणा जनवरी से मार्च की अंतिम तिमाही में होने की संभावना है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications