नई दिल्ली, जुलाई 20। भारतीय आईटी सेक्टर के प्रमुख कारोबारियों में शामिल शिव नादर ने अपनी बेटी रोशनी नादर मल्होत्रा को एचसीएल टेक की बागडोर सौंपने के एक साल बाद, अब कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) और बोर्ड के सदस्य पद को छोड़ दिया है। बता दें कि एचसीएल टेक देश की प्रमुख टेक कंपनियों में शामिल है। पिछले साल जुलाई में नादर ने कंपनी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था और रोशनी ने उनकी जगह ली थी। तब रोशनी एक लिस्टेड भारतीय आईटी फर्म की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला बनीं थीं।

कौन लेगा नादर की जगह
अब एचसीएल टेक के अध्यक्ष और सीईओ का पद सी विजयकुमार संभालेंगे। उन्हें 20 जुलाई से पांच साल की अवधि के लिए कंपनी के सीईओ और एमडी का पद दिया जाएगा। शिव नादर, जिन्होंने 76 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, अब कंपनी के बोर्ड के अध्यक्ष एमेरिटस और रणनीतिक सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया है कि एचसीएल टेक सलाहकार की भूमिका में नादर के ज्ञान और अनुभव से लाभ प्राप्त रखना जारी रखेगी। शिव नादर को अध्यक्ष एमेरिटस और बोर्ड के रणनीतिक सलाहकार के रूप में पांच साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा।
45 साल पहले की थी शुरुआत
शिव नादर भारत में कंप्यूटिंग और आईटी सेक्टर के प्रमुख बिजनेसमैन हैं। 1976 में उन्होंने एचसीएल समूह की स्थापना की थी, जिसने एक टेक्नोलॉजी हार्डवेयर कंपनी के रूप में शुरुआत की थी। इसी ने देश के पहले स्वदेशी कंप्यूटरों का निर्माण किया और फिर एक एडवांस सॉफ्टवेयर सर्विस ग्लोबल संगठन बनने तक का सफर तय किया। आपको बता दें कि इस समय शिव नादर की गिनती देश के सबसे अधिक अमीर कारोबारियों में होती है।
दुनिया में 65वें नंबर पर
इस समय शिव नादर दुनिया के 65वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी संपत्ति इस समय 25.1 अरब डॉलर है। 2021 में अब तक उनकी संपत्ति में 98.4 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications