HDFC Mutual Fund: एचडीएफसी सिल्वर ईटीएफ फंड का नया फंड ऑफर (एनएफओ) जारी हुआ है। 21 अक्टूबर तक नए फंड में निवेश कर सकते हैं। 7 अक्टूबर से ही फंड निवेस के लिए खुला है। एचडीएफसी की इस योजना का नाम सिल्वर ईटीएफ एफओएफ है, यह एक ओपन-एंडेड फंड-ऑफ-फंड योजना है जो एचडीएफसी सिल्वर ईटीएफ में निवेश करेगी। एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (एचडीएफसी एएमसी) ने एक मीडिया विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। चलिए आपकों इस नए फंड के विषय में बताते हैं।
सभी वर्गों के निवेशकों के लिए है मौका
एनएफओ सभी वर्गों के निवेशकों के लिए खुला है। इसमे निवेश करने के लिए डीमैट खाते की आवश्यकता नहीं होती है। मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि एसआईपी, एसटीपी जैसे स्मार्ट निवेश विकल्प उपलब्ध हैं। फंड में निवेश कम राशि से भी निवेश किया जा सकता है।
निवेश का उद्देश्य एचडीएफसी सिल्वर ईटीएफ की इकाइयों में निवेश करके पूंजी वृद्धि प्राप्त करना है।
चांदी में किया जाएगा निवेश
चांदी को भौतिक रुप से खरीद कर उसे सुरक्षित रखना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है। इसलिए एचडीएफसी का सिल्वर ईटीएफ एफओएफ एनएफओ निवेशकों को म्यूचुअल फंड के माध्यम से चांदी में निवेश करने अवसर देता है। जिससे चांदी को भौतिक रूप से स्टोर करने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।
फायदेमंद है निवेश
एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवनीत मुनोट ने कहा कि एचडीएफसी सिल्वर ईटीएफ एफओएफ निवेशकों को चांदी में निवेश करने का अवसर प्रदान करेगा। फंड निवेशकों को इसकी बहुउद्देश्यीय उपयोगिता के कारण चांदी में निवेश को प्रोत्साहित करता है। यह नए युग की प्रौद्योगिकियों के लिए चांदी को अधिक से अधिक अपनाने का अवसर प्रदान करता है। एचडीएफसी एएमसी भारत के प्रमुख म्यूचुअल फंड हाउसों में से एक है और 30 सितंबर 2022 तक 4.22 ट्रिलियन रुपये की संपत्ति का प्रबंधन करता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications