HDFC and HDFC Bank merger effective from July 1: हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन और एचडीएफसी बैंक का मर्जर 1 जुलाई 2023 से प्रभावी हो जाएगा। इसके बाद एचडीएफसी बैंक दुनिया के मोस्ट वैल्यूएबल बैंक हो जाएगा। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार मर्जर के बाद एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप करीब 14.09 लाख करोड़ रुपये होगी।
वहीं इस विलय के बाद एचडीएफसी बैंक के पास करीब 12 करोड़ कस्टमर होंगे। बैंक का ब्रांच नेटवर्क 8,300 से अधिक का हो जाएगा। इसके अलावा बैंक में कर्मचारियों की संख्या 1,77,000 से अधिक हो जाएगी।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस मर्जर के बाद एचडीएफसी बैंक दुनिया के मोस्ट वैल्यूएबल बैंक की लिस्ट में जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी, इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड और बैंक ऑफ अमेरिका कॉर्प के बाद चौथे स्थान पर पहुंच जाएगा। ब्लूमबर्ग ने जून 22 में एचडीएफसी बैंक का अनुमानित मार्केट कैप 171.7 बिलियन डॉलर बताया था।
एचडीएफसी लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक के विलय के तहत निवेशकों को एचडीएफसी के 25 शेयर्स के बदले एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर्स मिलेंगे। इसी आधार पर तय तारीख को शेयरों का एलाटमेंट किया जाएगा।
जहां तक कारोबार की बात है तो एचडीएफसी एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है। यह घर और दुकान सहित अन्य प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कर्ज देती है। वहीं एचडीएफसी बैंक में बैंक से संबंधित सारे काम होते हैं। इसमें लोन, अकाउंट खुलवाना या एफडी कराना जैसे काम शामिल हैं।
जानकारों का मानना है कि सरकारी बैंकों और न्यू-एज फिनटेक कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते इस मर्जर की जरूरत महसूस की गई है। मैनेजमेंट ने इस बात पर दांव लगाया है कि विलय से बनने वाली सिंगल यूनिट की बैलेंस शीट बहुत बड़ी होगी, जिससे बाजार में होड़ करने का दमखम बढ़ेगा।
यह विलय से एचडीएफसी लिमिटेड ज्यादा प्रॉफिटेबल हो सकता है, क्योंकि इसका बिजनेस कम प्रॉफिटेबल है। एचडीएफसी बैंक के लिहाज से देखें तो इस विलय से यह अपना लोन पोर्टफोलियो मजबूत हो जाएगा। अब बैंक ज्यादा लोगों को अपने प्रोडक्ट्स ऑफर कर सकेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications