नयी दिल्ली। दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी ऐप्पल ने पिछले महीने अपना सबसे किफायती आईफोन (iPhone SE) लॉन्च किया था, जिसकी भारत में कीमत 42,500 रुपये है। वैसे तो ऐप्पल का यह डिवाइस इसके बाकी प्रोडक्ट्स के मुकाबले सस्ता है, मगर आपके लिए इस स्मार्टफोन पर एक शानदार ऑफर भी आया है। इससे ये आपके लिए और भी सस्ता हो जाएगा। ऐप्पल के पार्टनर एचडीएफसी बैंक ने एक खास ऑफर पेश किया है, जिसमें आपको आईफोन एसई 2020 38,990 रुपये की कम कीमत पर मिलेगा। अगर आपके पास एचडीएफसी बैंक कार्ड तो आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट वाले आईफोन एसई को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। आइये जानते हैं पूरा ऑफर और इस दमदार फोन के फीचर्स।
एचडीएफसी बैंक ग्राहकों के लिए खास ऑफर
ऐप्पल आईफोन एसई (2020) के बेस मॉडल को 42500 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। मगर एचडीएफसी बैंक ने इस फोन पर कैशबैक ऑफर की घोषणा की है। एचडीएफसी डेबिट और क्रेडिट कार्डधारक इस फोन पर 3,600 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं, जिससे ये फोन उन्हें 38,900 रुपये में मिलेगा। बता दें कि नया आईफोन एसई 64 जीबी के अलावा 128 जीबी और 256 जीबी वेरिएंट भी उपलब्ध होगा। हालांकि ऑफर सिर्फ इसके बेस मॉडल पर ही उपलब्ध है। ऐप्पल का नया स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर में मिलेगा। आप इस फोन को ऐप्पल के अधिकृत रिसेलर्स और सिलेक्टेड कैरियर से खरीद सकेंगे।
आईफोन एसई 2020 के फीचर्स
आईफोन एसई में ट्रू टोन और हैप्टिक टच सपोर्ट के साथ 4.7 इंच रेटिना डिस्प्ले दी गई है। इस पैनल में 625 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस है और डॉल्बी विजन के साथ साथ एचडीआर 10 का सपोर्ट है। आईफोन एसई ऐप्पल की सबसे शक्तिशाली चिप ए13 बायोनिक द्वारा संचालित है। इसके रियर में 12 मेगापिक्सेल का शानदार कैमरा है जिसमें ओआईएस की सुविधा है और ये 4के 60एफपीएस वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। आप इसके कैमरे से पोर्ट्रेट और स्मार्ट एचडीआर पर भी फोटो क्लिक कर सकते हैं। आईफोन एसई एक ग्लास और एल्यूमीनियम बिल्ड है जो धूल और पानी से प्रोटेक्शन के लिए आईपी67 रेटेड है।
4जी वोल्ट के साथ वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट
आईफोन एसई के बाकी फीचर्स की बात करें तो इसमें 4जी वोल्ट, वाई-फाई 802.11 एएक्स, वाई-फाई कॉलिंग, ब्लूटूथ 5 और एक लाइटनिंग पोर्ट दिया गया है। इसमें हाल में पेश किए गए आईफोन की तरह फेसआईडी नहीं दी गई है बल्कि इसमें सेकंड जनरेशन का टचआईडी है। इसमें डुअल सिम फैसिलिटी है, जिसमें ईसिम सपोर्ट शामिल है। इसके जरिए आपको विदेश यात्रा करते समय या व्यवसाय लाइन के रूप में उपयोग करने के लिए एक ही डिवाइस पर दो अलग-अलग फोन नंबर रखने की सुविधा मिलेगी। ये फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जो 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications