एचडीएफसी बैंक अब किसानों को खास सुविधा देगी। एचडीएफसी बैंक ने किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हर गांव हमारा’ टोल फ्री नंबर लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक अब किसानों को खास सुविधा देगी। एचडीएफसी बैंक ने किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हर गांव हमारा' टोल फ्री नंबर लॉन्च किया है। इस स्कीम के तहत किसानों के लिए एक खास टोल फ्री नम्बर जारी किया है। इन नम्बर के जरिए किसानों को तरह तरह की फाइनेंशियल सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी। 8 जनवरी को बैंक हड़ताल, जल्द निपटा लें अपना काम ये भी पढ़ें
किसान आसानी से उठा सकेंगे बैंकिंग प्रॉडक्ट्स का फायदा
एचडीएफसी बैंक लिमिटेड ने सोमवार 06 जनवरी इंटरैक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स (आईवीआर) टोल फ्री नम्बर (1800 120 9655) जारी किया। इसके जरिए देश के ग्रामीण इलाकों के लोगों को वित्तीय सेवाओं तक पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि आईवीआर किसानों के लिए एक वन स्टॉप कॉलिंग सॉल्युशन है ताकि वे फोन के जरिए बैंक तक पहुंच सकें और बैंकिंग प्रॉडक्ट्स का फायदा और जानकारी ले सकें। बैंक द्वारा जारी बयान के मुताबिक, टोल फ्री आईवीआर सर्विस देश के कृषि तबके को बैंक से जोड़ने में सक्षम होगी। इसके लिए किसानों को 1800 120 9655 नंबर डायल कर केवल पिन कोड नंबर देना होगा। इसके बाद एचडीएफसी बैंक की निकटतम ब्रांच में मौजूद प्रतिनिधि किसान से बात करेगा और उसकी जरूरत को पूरा करेगा।
ग्रामीण इलाकों तक स्कीमों के बारें में जागरुक कराना उद्देश्य
एचडीएफसी बैंक का यह कदम उसकी हर गांव हमारा पहल की हिस्सा है। बता दें कि बैंक ने बयान में कहा कि भारत की कुल आबादी का दो तिहाई से ज्यादा हिस्सा अर्धशहरी और वंचित इलाकों में रहता है। उनमें से कई के पास अभी तक औपचारिक बैंकिंग सर्विसेज नहीं हैं। इस पहल का उद्देश्य भारत के ग्रामीण इलाकों तक पहुंचना और विभिन्न वित्तीय, डिजिटल प्रॉडक्ट्स और सोशल सिक्योरिटी स्कीमों के बारे में जागरुकता फैलाना है। इसके साथ ही अर्धशहरी ओर वंचित इलाकों में कृषि विज्ञानियों के लिए औपचारिक बैंकिंग की दिशा में समझदारी भरा व अनुकूल मैकेनिज्म क्रिएट करना है।
इन स्कीमों में मिलेगा फायदा
जानकारी दें कि एचडीएफसी बैंक में रूरल बैंकिंग ग्रुप के बिजनेस हेड का कहना है कि हमारा मकसद हर भारतीय किसान व कृषि विज्ञानी के दरवाजे तक बैंकिंग को ले जाना है। टोल फ्री नंबर गांव केन्द्रित वित्तीय प्रॉडक्ट्स और सर्विसेज की पूरी रेंज को ग्रामीणों तक ले जाने में मदद करेगा। वहीं आगे कहा कि हमें विश्वास है कि ऐसी पहल ग्रामीण भारत के ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने, उनके यहां संपन्नता लाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने में मददगार होंगी। ग्रामीण इलाकों और किसानों के लिए बैंक की पेशकशों में किसान गोल्ड कार्ड के तहत प्री एंड पोस्ट हार्वेस्ट क्रॉप लोन; डेयरी, मुर्गी पालन, मछली पालन और रेशम के कीड़ों का पालन जैसी अलाइड एग्रीकल्चरल एक्टिविटीज के लिए लोन; बचत खाता, फिक्स्ड डिपॉजिट और अन्य लोन जरूरतें शामिल हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications