HDFC Bank Q3 Results: शेयर बाजार में जोरदार देखने को मिल रहा. पॉजिटिव शुरुआत के बावजूद बाजार में ऊपरी स्तरों से करेक्शन देखने को मिला. फिलहाल बाजार जबरदस्त रिकवरी दिखाकर हरे निशान में ट्रेड कर रहा. बाजार की हलचल के बीच चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इसमें देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक का शेयर भी शामिल है. बैंक का शेयर बुधवार को नतीजों के बाद तेजी से बढ़ा है, जोक दिन के हाइएस्ट लेवल पर ट्रेड कर रहा. कारोबारी सेशन में एचडीएफसी बैंक ने 1669 रुपए का हाई बनाया. अनुमान से बेहतर नतीजों से स्टॉक में जोश देखने को मिल रहा.
HDFC बैंक ने जारी किए नतीजे
बाजार को दी जानकारी में प्राइवेट बैंक ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जानकारी दी. अक्टूबर से दिसंबर के दौरान बैंक को 16736 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 16372 करोड़ रुपए था. यानी सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट में 2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. ब्याज से कमाई यानी NII भी सालाना आधार पर 8 फीसदी बढ़कर 30653 करोड़ रुपए रहा, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 28471 करोड़ रुपए रहा था.
बुरे फंसे लोन पर भी दिया अपडेट
HDFC बैंक ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि नेट NPA और ग्रॉस NPA रेश्यो ने टेंशन बढ़ा दी है. दिसंबर तिमाही के दौरान ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (GNPA) बढ़कर 36019 करोड़ रुपए हो गया. यह पिछले साल की समान तिमाही के 31012 करोड़ रुपए के मुकाबले 16 फीसदी से ज्यादा है. वहीं, ग्रॉस एनपीए रेश्यो भी 18 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 1.42 फीसदी पर पहुंच गया. यह सालभर पहले की समान तिमाही में 1.26 फीसदी पर था.

नेट नॉन-प्रॉफिट एसेट्स (NPA) भी 51 फीसदी बढ़ा है. यह सालाना आधार पर बढ़ोतरी के आधार पर 11588 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है. नेट एनपीओ रेश्यो भी 15 बेसिस पॉइंट्स के इजाफे के साथ 0.46 फीसदी पर पहुंच गया, जोकि सालभर पहले की समान अवधि में 0.31 फीसदी रही थी.
दिसंबर तिमाही में प्रोविजन घटा
HDFC बैंक ने बताया कि दिसंबर तिमाही के दौरान प्रोविजन भी घटा है. यह तिमाही तिमाही में सालाना आधार पर 25 फीसदी घटा है, जोकि 4217 करोड़ रुपए के मुकाबले 3154 करोड़ रुपए आ गया है. डिपॉजिट्स के आंकड़े 31 दिसंबर 2024, तक 25.6 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया. यह सालाना आधार पर 15.8 फीसदी बढ़ा है. जबकि ग्रॉस एडवांसेज 3 फीसदी बढ़कर 25.4 लाख करोड़ रुपए पर आ गया.
HDFC बैंक के शेयर का परफॉरमेंस
बीएसई पर एचडीएफसी बैंक का शेयर नतीजों के बाद तेजी दिखा रहा है. शेयर करीब डेढ़ फीसदी की तेजी के साथ 1663 रुपए के भाव पर पहुंच गया है. हालांकि, शेयर का 52-वीक हाई लेवल 1880 रुपए है. जबकि लो लेवल 1363 रुपए है. एक्सचेंज पर कुल मार्केट कैप 12.72 लाख करोड़ रुपए है. शेयर का प्रदर्शन शॉर्ट टू लॉन्ग टर्म में सुस्त ही रहा है. सालभर में शेयर ने मात्र 12 फीसदी की तेजी दिखाई है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications