नई दिल्ली, मार्च 12। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एचडीएफसी बैंक पर लगे प्रतिबंध हटा दिए हैं। आरबीआई ने बैंक के डिजिटल 2.0 कार्यक्रम के तहत नियोजित बिजनेस एक्टिविटीज पर एचडीएफसी बैंक पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया है। आरबीआई का यह फैसला एचडीएफसी बैंक के लिए काफी राहत वाला है। आगे जानिए पूरी डिटेल।
कब से हटे प्रतिबंध
एचडीएफसी बैंक ने कहा है कि आरबीआई ने अपने 11 मार्च, 2022 के पत्र के माध्यम से बैंक के डिजिटल 2.0 कार्यक्रम के तहत नियोजित बिजनेस जनरेटिंग एक्टिविटीज पर से प्रतिबंध हटा दिया है। बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स आरबीआई के इस फैसले का नोट लिया है। एक बयान में, एचडीएफसी बैंक ने कहा कि वह आरबीआई के निर्देशों का निरंतर पालन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। बैंक ने इस फैसले के लिए आरबीआई का आभार जताया है।
प्रतिबंधों के समय का उपयोग कैसे किया
एचडीएफसी बैंक ने कहा कि उसने प्रतिबंधों के इस समय का उपयोग अपने ग्राहकों की विकसित डिजिटल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शॉर्ट, मिड और लंबी अवधि योजनाओं को तैयार करने के लिए किया है और आने वाले दिनों में कई इनिशिएटिव को शुरू करेगा।
एचडीएफसी बैंक ने जताई खुशी
एचडीएफसी बैंक ने कहा कि हमें खुशी है कि हम एक बार फिर अपने ग्राहकों को अपनी बेस्ट सर्विसेज की पेशकश करने में सक्षम होंगे और विनम्रता के साथ उनकी सेवा करना जारी रखेंगे।
2020 में लगा था प्रतिबंध
बार-बार तकनीकी गड़बड़ियों के बाद आरबीआई ने 2020 में एचडीएफसी बैंक को डिजिटल 2.0 कार्यक्रम और अन्य प्रस्तावित बिजनेस जनरेट करने वाले आईटी एप्लिकेशनों के तहत नियोजित डिजिटल बिजनेस जनरेटिंग एक्टिविटीज लॉन्च करने से रोकने दिया था और इसे नए क्रेडिट कार्ड ग्राहकों की सोर्सिंग से भी रोक दिया था। केंद्रीय बैंक ने एचडीएफसी बैंक के बोर्ड को खामियों की जांच करने और तकनीकी गड़बड़ियों के लिए जवाबदेही तय करने को कहा था। आरबीआई ने कहा था कि उसके द्वारा देखे गए प्रमुख गड़बड़ियों के संतोषजनक अनुपालन पर इन प्रतिबंधों को हटा दिया जाएगा।
अगस्त 2021 में मिली छूट
आरबीआई ने अगस्त 2021 में नए क्रेडिट कार्ड की सोर्सिंग के लिए बैंक पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दी थी। लेकिन तब डिजिटल बिजनेस जनरेटिंग एक्टिविटीज पर प्रतिबंध नहीं हटाया था। केंद्रीय बैंक की कार्रवाई के बाद, एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों और हितधारकों से माफी मांगी और कहा था कि उसने बार-बार होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए कदम उठाए हैं।
More From GoodReturns

RBI MPC बैठक: क्या आपकी EMI पर पड़ेगा असर?

RBI MPC बैठक: क्या EMI का बोझ बढ़ेगा या मिलेगी राहत?

Bank Account बदलना है? RBI ले आया बड़ा Rule, ग्राहकों को राहत, Bank रोएंगे?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications