हाल ही में निजी क्षेत्र के एचडीएफसी ने तीसरी तिमाही में 4196 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। जबकि पिछले साल इसी तिमाही में इसे 3377 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था।
नई दिल्ली: हाल ही में निजी क्षेत्र के एचडीएफसी ने तीसरी तिमाही में 4196 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। जबकि पिछले साल इसी तिमाही में इसे 3377 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था। देखा जाए तो एचडीएफसी बैंक बहुत तेजी से अपने कारोबार का विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में बैंक ने तमिलनाडु में विस्तार की योजना बनाई है। बैंक ने राज्य में 125 नई शाखाएं खोलने की योजना बनाई है। जिससे राज्य में करीब 1,500 नई नौकरियां पैदा होंगी। इस विस्तार के बाद दो साल में राज्य में बैंक के 400 ब्रांच हो जाएंगे। SBI अलर्ट : जल्द करें ये काम, वरना अकाउंट हो जाएगा ब्लॉक ये भी पढ़ें

करीब 1,500 नई नौकरियां सृजित
जानकारी दें कि एचडीएफसी बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख आर सुरेश ने कहा कि नई शाखाओं को खोलने से राज्य में करीब 1,500 नई नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है। वहीं उन्होंने कहा कि बैंक ने राज्य में 1.51 लाख करोड़ के कारोबार का लक्ष्य हासिल कर लिया है। बैंक की हिस्सेदारी नौ फीसद हो गई है।
125 नए ब्रांच खोलने लक्ष्य
तमिलनाडु में बैंक के कुल कारोबार में 89,000 करोड़ रुपये का कर्ज और 62,000 करोड़ रुपये की जमा राशि शामिल है। वहीं कुमार ने कहा कि हम तमिलनाडु के दूरदराज इलाकों में विश्व-स्तरीय बैंकिंग सेवाएं देना चाहते हैं। इस प्रतिबद्धता को साबित करने के लिए हम 125 ब्रांच खोलेंगे। उन्होंने कहा कि नए ब्रांच से बैंक राज्य में 1,000 से 1,500 नई नौकरियां आएंगी। फिलहाल राज्य में बैंक में 7,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं।
बैंक के पास मौजूदा समय में 1,172 एटीएम
इस दौरान एचडीएफसी बैंक, जोनल हेड, रामदास भरतण ने कहा कि ग्राहकों को सुविधा देने की हमारी प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में हमने राज्य में अब तक 100 से अधिक ब्रांच में नकद जमा मशीनें स्थापित की हैं। बैंक के पास मौजूदा समय में 1,172 एटीएम नेटवर्क का नेटवर्क है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications