HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक ने अपने शीर्ष प्रबंधन में भारी बदलाव किया है। इसके चलते आज एचडीएफसी बैंक का शेयर भारी दबाव में कारोबार कर रहा है। जब से एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के विलय हुआ है, शेयर करीब 12 फीसदी गिर चुका है। आज सुबह एक समय यह 1500 रुपये के स्तर के नीचे भी चला गया था। वहीं एचडीएफसी के एडीआर में भारी गिरवट दर्ज की गई है।
जुलाई में एचडीएफसी लिमिटेड के साथ विलय के बाद, एचडीएफसी बैंक अपने प्रबंधन ढांचे में बदलाव कर रहा है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बैंक ने 1 अक्टूबर को एक बयान में बदलावों के बारे में स्टाफ सदस्यों को सूचित किया है। शीर्ष प्रबंधन में फेरबदल के बैंक के फैसले के बाद एचडीएफसी बैंक के एडीआर को भी नुकसान हुआ है। न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज पर, यह 0.69 फीसदी गिरकर 57.52 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ है।

एचडीएफसी बैंक शेयर शेयर का रिटर्न
- एचडीएफसी बैंक शेयर का 1 हफ्ते का रिटर्न 0.79 प्रतिशत निगेटिव
- एचडीएफसी बैंक शेयर का 1 माह का रिटर्न 4.40 प्रतिशत निगेटिव है।
- एचडीएफसी बैंक शेयर का 3 माह का रिटर्न करीब 12.35 फीसदी निगेटिव है।
- एचडीएफसी बैंक शेयर के शेयर का 1 जनवरी 2023 से लेकर आज तक का रिटर्न 6.96 प्रतिशत निगेटिव है।
- एचडीएफसी बैंक शेयर का 1 साल का रिटर्न करीब 4.25 प्रतिशत पॉजिटिव है।
एचडीएफसी बैंक के टॉप प्रबंधन में हुए बदलाव
ब्लूमबर्ग के अनुसार, बैंक ने रविवार देर रात कर्मचारियों को एक मेल के माध्यम से बदलावों के बारे में विस्तार से बताया है। इस दौरान इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और डिजिटल कामों को चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शशिधर जगदीशन के अधीन लाया गया है। क्योंकि बैंक अपनी ब्रांच में ज्यादा प्रोडक्ट्स और सर्विसेज ऑफर करने के लिए टेक्नोलॉजी पर निर्भर है। इस डिपार्टमेंट का नेतृत्व फिलहाल रमेश लक्ष्मीनारायणन कर रहे हैं।
साल 2009 से ट्रेजरी का नेतृत्व करने वाले बैंक के अनुभवी ऑफिशियल आशीष पार्थसारथी को प्रमुख रिटेल ब्रांच बिजनेस की जिम्मेदारी मिलेगी, जो डिपॉजिट और प्रोडक्शन डिस्ट्रीब्यूशन को संभालते हैं। पार्थसारथी की अगुवाई में बैंक अपने विस्तार और प्रोडक्ट स्कीम्स को सही तरीके से संभालने के लिए रिटेल ब्रांच बिजनेस के ज्योग्राफिकल मैनेजमेंट को बांट रहा है। इसका सह-नेतृत्व स्मिता भगत और संपत कुमार करेंगे। स्मिता भगत बैंक की सीनियर महिला ऑफिशियल्स में से एक हैं। वह पहले सरकारी और इंस्टीट्यूशनल बिजनेस, इकोसिस्टम बैंकिंग, इंक्लूसिव बैंकिंग और स्टार्ट-अप की ग्रुप हेड थीं, जबकि संपत कुमार बैंक में लायबिलिटी प्रोडक्ट्स, थर्ड पार्टी प्रोडक्ट्स और नॉन-रेजिडेंट बिजनेस के ग्रुप हेड थे।
रिटेल ब्रांच बिजनेस का नेतृत्व करने वाले अरविंद वोहरा अब बैंक के रिटेल एसेट्स की जिम्मेदारी संभालेंगे। मॉर्गेज का दायित्व अरविंद कपिल को दिया गया है। पेमेंट्स, कंज्यूमर फाइनेंस और डिजिटल बैंकिंग का नेतृत्व करने वाले पराग राव अब प्रोडक्ट लायबिलिटीज के साथ-साथ मार्केटिंग सहित प्रोडक्ट मैनेजमेंट का नेतृत्व करेंगे। राकेश सिंह इन्वेस्टमेंट और प्राइवेट बैंकिंग का नेतृत्व करना जारी रखेंगे और उनके पास ऑफशोर इंटरनेशनल बिजनेस की अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications