नयी दिल्ली। भारत में साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसी के मद्देनजर बैंक अपनी तरफ से ग्राहकों को सावधान करते रहते हैं। बैंकों की की तरफ से ग्राहकों को किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए हर तरीका बताया जाता है। साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन धोखाधड़ी से अपने ग्राहकों को बचाने के लिए अब एचडीएफसी बैंक ने एक खास शुरुआत की है। बैंक ने नया अभियान शुरू किया है। इस अभियान का नाम 'मुंह बंद रखो'। इश अभियान के तहत एचडीएफसी बैंक अगले 4 महीनों में 1000 सिक्योर बैंकिंग वर्कशॉप आयोजित करेगा। इस अभियान का मकसद साइबर धोखाधड़ी पर जागरूकता बढ़ाना और उन्हें रोकना है।
किन चीजों के लिए रखें मुंह बंद
एचडीएफसी बैंक की तरफ से आयोजित की जाने वाली वर्कशॉप में बहुत सिम्पल तरीकों से किसी भी धोखाधड़ी से बचने के उपाय बता जाएंगे। इनमें कार्ड की डिटेल, सीवीवी, एक्सपायरी डेट, ओटीपी, नेटबैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग, लॉगइन आईडी और पासवर्ड आदि किसी के भी साथ साझा न करने के लिए जागरूक किया जाएगा। बैंक ग्राहक इन सारी डिटेल को मैसेज, सोशल मीडिया या किसी के साथ कॉल पर साझा न करके अपना पैसा सेफ रख सकते हैं। किसी भी डिटेल को किसी के भी साथ शेयर न करने के लिए ही मुंह बंद रखने की सलाह दी जा रही है।
बैंक करेगा आपको फोन
जानकारी साझा न करने के लिए जागरूक करने के साथ साथ बैंक ने एक और कदम उठाया है। यदि आपके खाते में किसी भी तरह की संदिग्ध लेन-देन होती है तो बैंक का कोई प्रतिनिधि खुद आपको फोन करेगा। यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि बैंक की तरफ से आपको 61607475 से कॉल की जाएगी। ये खास नंबर इसीलिए रखा गया है। इस नंबर को अपने पास जरूर सेव रखें।
कैसे करें बैंक से संपर्क
एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को क्षेत्रीय फोन नंबर अपने पास रखने को कहा है। ताकि यदि आपके सामने किसी भी तरह की कोई दिक्कत आती है तो आप उन नंबरों पर तुरंत शिकायत दर्ज कर सकें। यदि आप एचडीएफसी बैंक की फोन बैंकिंग तक पहुंचना चाहते हैं तो आप 61606161 या फिर 18002586161 पर कॉल कर सकते हैं। एक और अहम सलाह जो बैंक ने पैसा सुरक्षित रखने के लिए दी है वो है पब्लिक या फ्री वाई-फाई इस्तेमाल करते हुए बैंकिंग का इस्तेमाल न करना। फ्री या पब्लिक वाई-फाई इस्तेमाल करते हुए नेट या ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
अभियान का इंटरनेशनल कनेक्शन
एचडीएफसी बैंक का ये स्पेशल अंतर्राष्ट्रीय धोखाधड़ी जागरूकता सप्ताह 2020 को सपोर्ट करता है। धोखाधड़ी को कम करने के लिए ये ग्लोबल मूवमेंट 15 से 21 नवंबर तक चलेगा। यह दूसरा साल है जब एचडीएफसी बैंक इस मूवमेंट में भाग ले रहा है।
एचडीएफसी बैंक की एफडी दरें
हाल ही में एचडीएफसी बैंक ने एफडी दरें कम की हैं। एचडीएफसी बैंक अब 7-29 दिन पर 2.5 फीसदी, 30-90 दिन पर 3 फीसदी, 91 दिनों से 6 महीने पर 3.5 फीसदी, छह महीने से एक साल से कम तक पर 4.4 फीसदी ब्याज दर दे रहा है। एचडीएफसी बैंक अब एक वर्ष में मैच्योर होने वाली जमा पर 4.9 प्रतिशत की ब्याज दर देता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications