HDFC Bank Services: एचडीएफसी बैंक की यूपीआई सर्विस 10 अगस्त 2024 यानी कल यूजर्स के लिए मौजूद नहीं रहेंगी। बैंक ने अपने ग्राहकों को ईमेल के माध्यम से इस शेड्यूल्ड डाउनटाइम के बारे में बताया है। इससे पहले 4 अगस्त 2024 को यूपीआई पेमेंट HDFC Bank के यूजर्स के लिए बंद की गई थी, क्योंकि बैंक की तरफ से शेड्यूल डाउनटाइम अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान किसी भी प्रकार की ऑनलाइन पेमेंट बंद रही थी, लेकिन इसके लिए भी समय निश्चित कर लिया गया है। आइए आपको बताते हैं कि 10 अगस्त को किस कारण से यूपीआई सर्विस बंद रहेगी।

इस कारण से 10 अगस्त को बंद रहेगी यूपीआई सर्विस
एचडीएफसी बैंक 10 अगस्त 2024 को जरूरी सिस्टम मेंटेनेंस के कारण UPI सर्विस को अस्थायी रूप से बंद करने जा रहा है। HDFC बैंक के भेजे गए ईमेल के अनुसार 10 अगस्त 2024 को सुबह 2:30 बजे से 5:30 बजे तक UPI सर्विस नहीं मिलेंगी। HDFC Bank की यूपीआई सर्विस पूरे तीन घंटे के लिए मौजूद नहीं रहेंगी। 10 अगस्त को HDFC बैंक के करंट और सेविंग्स अकाउंट (CASA) धारकों के लिए फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन नहीं होंगी।
इन ऐप से नहीं हो पाएगा कोई भी पेमेंट
यूजर्स HDFC बैंक मोबाइल बैंकिंग ऐप, Google Pay, WhatsApp Pay, PayTM, Shriram Finance और Mobikwik के माध्यम से HDFC बैंक अकाउंट से जुड़े सभी फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। HDFC बैंक के अनुसार, P2P (पर्सन टू पर्सन) लेन-देन की सीमा 1 लाख रुपये या 20 लेन-देन प्रति 24 घंटे है।
ग्राहकों के लिए जानकारी
UPI पेमेंट डाउन होने के दौरान आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है। HDFC बैंक की तरफ से खुद ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। ऐसा बैंकों की तरफ से मैंटेनेंस के दौरान अक्सर किया जाता है। लेकिन एक बार नेटवर्क रिपेयर होने के बाद इसे दोबारा स्टार्ट कर दिया जाता है। इससे आपको पेमेंट नहीं होने के दौरान जरूर थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन एक बार रिस्टोर होने के बाद आप इसे आसानी से यूज कर सकते हैं।
HDFC बैंक के अलावा कई अन्य बैंक भी मेनटेनेंस करते हैं और इस दौरान काफी चीजों का ध्यान रखा जाता है। दरअसल ये नेटवर्क बूस्ट और रिपेयर करने के लिए किया जाता है। इस दौरान पेमेंट्स को रोक दिया जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications