नई दिल्ली, दिसंबर 7। एचडीएफसी म्यूचुअल फंड देश का बहुत ही पुराना म्यूचुअल फंड हाउस है। इस फंड हाउस की ढेर सारी स्कीमों ने काफी अच्छा रिटर्न दिया है। इन्हीं में से एक एचडीएफसी फ्लैक्सी कैप स्कीम। इस स्कीम ने लांच के बाद से ही काफी अच्छा रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस स्कीम में लांचिंग वाले महीने में ही केवल 1000 रुपये महीने की सिप शुरू दी होगी तो वह करोड़पति बन गया है। हालांकि लोगों को विश्वास नहीं होता है कि 1000 रुपये महीने का निवेश देखते देखते कैसे 1 करोड़ रुपये हो सकता है, तो वह लोग इस स्कीम को देख सकते हैं।
आइये जानते हैं कि कैसे इस स्कीम ने लगातार अच्छा रिटर्न दिया है।
पहले जानिए एचडीएफसी फ्लैक्सी कैप स्कीम का रिटर्न
म्यूचुअल फंड स्कीमों में दो तरह से निवेश किया जा सकता है। पहला होता है एकमुश्त निवेश और दूसरा होता है सिप निवेश। एकमुश्त निवेश में पैसा एक बाद लगा दिया जाता है। वहीं सिप निवेश में पैसा हर माह निवेश किया जाता है।
आइये पहले जानते हैं एकमुश्त निवेश का हाल
अगर किसी ने एचडीएफसी फ्लैक्सी कैप स्कीम में इसकी लांचिंग की तारीख यानी 1 जनवरी 1995 को इसमें 1 लाख रुपये का निवेश एकमुश्त कर दिया होगा तो वह करीब 95.78 लाख रुपये हो गया है।
आइये जानते हैं कि साल दर साल कैसा मिला रिटर्न
- 1 साल में एचडीएफसी फ्लैक्सी कैप स्कीम ने करीब 39.87 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस रिटर्न के हिसाब से 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर 1.39 लाख रुपये हो गया है।
- 2 साल में एचडीएफसी फ्लैक्सी कैप स्कीम ने करीब 46.30 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस रिटर्न के हिसाब से 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर 1.63 लाख रुपये हो गया है। वहीं इस स्कीम ने 2 साल में औसतन वार्षिक रिटर्न 20.92 फीसदी का दिया है।
- 3 साल में एचडीएफसी फ्लैक्सी कैप स्कीम ने करीब 58.56 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस रिटर्न के हिसाब से 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर 1.58 लाख रुपये हो गया है। वहीं इस स्कीम ने 3 साल में औसतन वार्षिक रिटर्न 16.59 फीसदी का दिया है।
- 5 साल में एचडीएफसी फ्लैक्सी कैप स्कीम ने करीब 98.03 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस रिटर्न के हिसाब से 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर 1.98 लाख रुपये हो गया है। वहीं इस स्कीम ने 5 साल में औसतन वार्षिक रिटर्न 14.63 फीसदी का दिया है।
- 10 साल में एचडीएफसी फ्लैक्सी कैप स्कीम ने करीब 296.91 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस रिटर्न के हिसाब से 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर 3.96 लाख रुपये हो गया है। वहीं इस स्कीम ने 10 साल में औसतन वार्षिक रिटर्न 14.76 फीसदी का दिया है।
अब जानिए लांचिंग से अब तक का रिटर्न
एचडीएफसी फ्लैक्सी कैप स्कीम 1 जनवरी 1995 को लांच हुई थी। इस प्रकार लांचिंग से अभी इस स्कीम ने 9478.53 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस रिटर्न के हिसाब से 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर 95.78 लाख रुपये हो गया है। वहीं इस स्कीम ने लांचिंग से अभी तक औसतन वार्षिक रिटर्न 18.45 फीसदी का दिया है।
अब जानिए एचडीएफसी फ्लैक्सी कैप स्कीम का सिप रिटर्न और कितना हो गया निवेश
- एचडीएफसी फ्लैक्सी कैप स्कीम ने सिप माध्मय से 1 साल में करीब 24.26 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने बीते एक साल में इस फंड में सिप के माध्यम से 1000 रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त 13523 रुपये होगी।
- एचडीएफसी फ्लैक्सी कैप स्कीम ने सिप माध्मय से 2 साल में करीब 36.07 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने बीते 2 साल में इस फंड में सिप के माध्यम से 1000 रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त 33600 रुपये होगी।
- एचडीएफसी फ्लैक्सी कैप स्कीम ने सिप माध्मय से 3 साल में करीब 24.58 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने बीते 3 साल में इस फंड में सिप के माध्यम से 1000 रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त 51444 रुपये होगी।
- एचडीएफसी फ्लैक्सी कैप स्कीम ने सिप माध्मय से 5 साल में करीब 16.51 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने बीते 5 साल में इस फंड में सिप के माध्यम से 1000 रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त 90655 रुपये होगी।
- एचडीएफसी फ्लैक्सी कैप स्कीम ने सिप माध्मय से 10 साल में करीब 14.76 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने बीते 10 साल में इस फंड में सिप के माध्यम से 1000 रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त 259835 रुपये होगी।
अब जानिए एचडीएफसी फ्लैक्सी कैप स्कीम का लांचिंग से अभी तक का सिप रिटर्न
एचडीएफसी फ्लैक्सी कैप स्कीम का लांचिंग यानी 1 जनवरी 1995 से अब तक का वार्षिक रिटर्न 20.86 फीसदी का रहा है। इस प्रकार किसी ने इस स्कीम में लांचिंग से 1000 रुपये महीने का निवेश किया होगा तो उसके निवेश की वैल्यू इस वक्त 1.01 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं यह भी ध्यान रखने की बात है कि निवेश का कुल निवेश इस दौरान केवल 3.24 लाख रुपये का ही रहा है।
एचडीएफसी फ्लैक्सी कैप म्यूचुअल फंड स्कीम की आज एनएवी 957.853 रुपये की है।
जानिए म्यूचुअल फंड में क्या होती है सिप
म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को शार्ट में सिप कहा जाता है। यह एक निवेश का तरीका है। यह काफी कुछ बैंक और पोस्ट ऑफिस की आरडी की तरह होता है। लेकिन इसमें कई और खूबियां होती हैं। इसमें निवेश बीच में घटाया या बढ़ाया जा सकता है। यह कितने ही समय के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा भी अन्य कई फायदे सिप माध्यम से निवेश में मिलते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications