
HDFC mutual fund is launching scheme for defense companies: एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी आज यानी 19 मई से एक नई म्यूचुअल फंड स्कीम लांच कर रही है। यह म्यूचुअल फंड स्कीम इसलिए खास है कि यह केवल एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनियों में निवेश करेगी। इस तरह की यह देश की पहली स्कीम है।
एचडीएफसी डिफेंस फंड के नाम से इस स्कीम को लांच किया जा रहा है। देश की डिफेंस कंपनियों की ग्रोथ काफी तेज है। ऐसे में इस सेक्टर का फायदा आम निवेशकों को दिलाने में यह म्यूचुअल फंड स्कीम मददगार हो सकती है।
एचडीएफसी डिफेंस फंड का न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) आज से यानी 19 मई से खुल गया है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम में 2 जून तक निवेश किया जाएगा। इसके कुछ दिन बाद यह स्कीम लिस्ट हो जाएगी। फिर इसमें कोई भी कभी भी निवेश कर सकेगा।
एचडीएफसी डिफेंस फंड में एकत्र होने वाले पैसों का 80 फीसदी हिस्सा डिफेंस और इससे जुड़े सेक्टरों में लगाया जाएगा। डिफेंस और इससे जुड़ी कंपनियों में एयरोस्पेस, एक्सप्लोसिव्स, शिपबिल्डिंग और इनसे संबंधित सर्विसेज वाली कंपनियां शामिल होंगी।
एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी का कहना है कि यह डिफेंस फंड उन कंपनियों में निवेश करेगा, जिनके पास अच्छे क्वालिटी मैनेजमेंट के अलावा बेहतर ट्रैक रिकॉर्ड रहा हो। इस फंड का उद्देश्य मल्टी-कैप स्ट्रेटेजी को फॉलो करके डायवर्सिफिकेशन हासिल करना होगा। एचडीएफसी डिफेंस फंड का फोकस लार्ज, मिड और स्मॉल कैप कंपनियों पर होगा।

एचडीएफसी डिफेंस फंड में एकमुश्त के साथ सिप माध्यम से भी निवेश किया जा सकेगा। एक बार यह स्कीम लिस्ट हो जाने के बाद इसमें आम स्कीम की तरह निवेश किया जा सकेगा। जानकारों का मानना है कि भारत का डिफेंस सेक्टर अभी शुरुआती दौर में है। ऐसे में यहां पर निवेश कर बाद में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
नोट : इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश शेयर बाजार के उतार चढ़ाव से प्रभावित होता है। ऐसे में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications