नई दिल्ली, सितंबर 15। वे निवेशक जो कम जोखिम के साथ अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं, उनके लिए म्यूचुअल फंड बेस्ट ऑप्शन है। म्यूचुअल फंड स्कीमों से तगड़ा रिटर्न मिलता है। भारत में कई बड़े म्यूचुअल फंड हाउस हैं, जिनकी ऐसी कई स्कीमें हैं, जिन्होंने निवेशकों का पैसा 2-3 गुना कर दिया है। इन्हीं में से एक है एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी। इसकी सब्सिडरी कंपनी है एचडीएफसी म्यूचुअल फंड। एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की ऐसी कई स्कीमें हैं, जिन्होंने निवेशकों की दौलत कई गुना की है। यहां हम आपको एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की उन स्कीमों की जानकारी देंगे, जिन्होंने निवेशकों का पैसा 2.5 गुना तक किया है। ऐसी स्कीम में अगर किसी निवेशक ने 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि 2.5 लाख रु हो गयी होगी।
एचडीएफसी स्मॉल कैप फंड
सबसे पहले बात करते हैं एचडीएफसी स्मॉल कैप फंड की। इस फंड ने बीते 5 सालों में निवेशकों को 20 फीसदी (सीएजीआर) के लिहाज से रिटर्न दिया है। यही वो स्कीम है, जिसने निवेशकों का पैसा 5 साल में ढाई गुना किया है। इस स्कीम में निवेशकों के 1 लाख रु 5 साल में 2.5 लाख रु हो गये होंगे। इस स्कीम में आप कम से कम 5000 रुपये निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। पिछले महीने के आखिर तक इस फंड के पास 12,913 करोड़ रु की एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) थी।
एचडीएफसी लार्ज एंड मिड कैप फंड
एचडीएफसी लार्ज एंड मिड कैप फंड ने भी बीते 5 साल में काफी शानदार रिटर्न दिया है। इस स्कीम ने 5 सालों में 14 फीसदी सीएजीआर के हिसाब से रिटर्न दिया। इतने रिटर्न के लिहाज से इन 5 सालों में इसमें निवेश किए गए 1 लाख रुपये 2 लाख रुपये हो गए होंगे। पिछले महीने के आखिर तक फंड के पास कुल 2904 करोड़ रुपये की एयूएम थी। यहां भी आपको शुरुआत में कम से सम 5000 रुपये का निवेश करना होगा।
एचडीएफसी मिड-कैप अपॉर्च्युनिटीज फंड
एचडीएफसी मिड-कैप अपॉर्च्युनिटीज फंड ने भी 5 सालों में दमदार रिटर्न दिया है। इस फंड का 5 सालों का रिटर्न 15 फीसदी सीएजीआर है। ये स्कीम निवेशकों के 1 लाख रु 5 सालों में 2 लाख रु से अधिक बनाने में कामयाब रही। पिछले महीने के आखिर तक फंड के पास कुल 30949 करोड़ रुपये की एयूएम थी। यहां भी आपको शुरुआत में कम से सम 5000 रुपये का निवेश करना होगा।
एचडीएफसी लॉन्ग टर्म एडवांटेज फंड
एचडीएफसी लॉन्ग टर्म एडवांटेज फंड वो स्कीम है, जिसने निवेशकों को 5 साल के दौरान 15 फीसदी सीएजीआर के मुताबिक रिटर्न दिया। 5 साल में ये फंड 1 लाख रुपये के निवेश को 2 लाख रु से अधिक बनाने में कामयाब रहा। पिछले महीने के आखिर तक फंड के पास कुल 1363 करोड़ रुपये की एयूएम थी।
एचडीएफसी टॉप 100 फंड
एचडीएफसी टॉप 100 फंड ने 5 साल में 12 फीसदी सीएजीआर की दर से रिटर्न दिया। इस स्कीम ने 1 लाख रु पर 5 साल में 80 हजार रु का प्रोफिट दिया। आप यहां 5000 रुपये से निवेश की शुरूआत कर सकते हैं। पिछले महीने के आखिर तक फंड के पास कुल 20809 करोड़ रुपये की एयूएम थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications