देश के सबसे बड़े मॉर्गेज कर्जदाता एचडीएफसी ने गुरुवार को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही का अपना परिणाम जारी किया है।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े मॉर्गेज कर्जदाता एचडीएफसी ने गुरुवार को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही का अपना परिणाम जारी किया है। कंपनी का चालू कारोबारी साल की पहली तिमाही में यानी अप्रैल से जून के दौरान स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ पांच फीसदी घटकर 3,052 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 3,203 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

कुल आय 0.2 फीसदी बढ़कर 13,017.7 करोड़ रुपये
इससे पिछली तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 0.2 फीसदी बढ़कर 13,017.7 करोड़ रुपये रही थी। वहीं एक साल पहले की समान तिमाही में यह आंकड़ा 12,990.3 करोड़ रुपये था। शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) की बात करें, तो यह 3.1 फीसदी रहा। एक साल पहले यह 3.3 फीसदी था। वहीं जून तिमाही में एचडीएफसी लिमिटेड की शुद्ध ब्याज आय 10 फीसदी बढ़ी और और यह 3,392 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह आंकड़ा 3,079 करोड़ रुपये था।
लॉकडाउन के कारण कंपनी का रिटेल कारोबार प्रभावित
एचडीएफसी लिमिटेड ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि अब तक उसके कुल लोन के 22.4 फीसदी ने मोरेटोरियम-2 का विकल्प अपनाया, 16.6 फीसदी इंडिविजुअल लोन ने मोरेटोरियम-2 का विकल्प अपनाया है। मालूम हो कि पिछली तिमाही में कंपनी ने कोरोना वायरस के लिए 1,199 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी। वहीं जून तिमाही में कंपनी की शुद्ध ब्याज आय 10 फीसदी बढ़कर 3,392 करोड़ रुपए रही, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 3,079 करोड़ रुपए थी। लॉकडाउन के कारण कंपनी का रिटेल कारोबार प्रभावित हुआ, हालांकि अप्रैल के बाद से इंडिविजुअल लोन सेगमेंट में लगातार सुधार दिख रहा है। दोपहर बाद 3.20 बजे कंपनी के शेयर बीएसई पर 3.60 फीसदी गिरावट के साथ 1,811.80 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications