Full details of HDFC Tax Saver Mutual Fund: लोग इनकम टैक्स को बचाने के निवेश को बोझ समझते हैं। यही कारण है कि आयकर बचाने के लिए अच्छी प्लानिंग नहीं करते हैं। लेकिन आयकर बचाने के तरीके आपको करोड़पति बनाने का मौका भी देता है।
अगर भरोसा न हो रहा हो तो एचडीएफसी टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड पर नजर डाली जा सकती है। अगर इस फंड की शुरुआत में किसी ने 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब करीब 1 करोड़ रुपये हो गई है।

एचडीएफसी टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड 2 अप्रैल 1996 को लांच हुआ था। उस वक्त इसकी एनएवी 10 रुपये थी। वहीं एनएवी आज बढ़कर 900 रुपये के पार निकल गई है।
जहां तक एचडीएफसी टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड के रिटर्न की बात है तो 1 साल का रिटर्न 27.99 प्रतिशत का है। वहीं 2 साल में हर साल औसतन रिटर्न 17.41 प्रतिशत का रहा है। इसके अलावा 3 साल में हर साल औसतन रिटर्न 27.41 प्रतिशत का रहा है। इसी प्रकार से बीते 5 साल यह फंड रह साल औसतन 12.90 फीसदी का रिटर्न दे रहा है। जहां तक लम्बे समय की बात है तो इस फंड ने 10 के दौरान हर साल औसतन 15.11 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जहां तक एचडीएफसी टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड के रिटर्न की लांचिंग से अभी तक की बात है तो इसने हर साल औसतन 17.94 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

एचडीएफसी टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड का यह ग्राफ गूगल फाइनेंस से डाउनलोड किया गया है
जहां तक 10,000 रुपये पर मिले रिटर्न की बात है तो 1 साल में यह 10995.70 रुपये हो गया है। वहीं 2 साल में 10,000 रुपये की वैल्यू बढ़कर 13785.00 रुपये हो गई है। इसी तरह से 3 साल में 10,000 रुपये बढ़कर 20708.00 रुपये हो गए हैं। जहां तक 5 साल में 10,000 रुपये के निवेश की बात है तो यह बढ़कर 18350.20 रुपये हो गया है। इसी प्रकार से 10 साल में 10,000 रुपये का निवेश बढ़कर 40892.10 रुपये हो चुका है। जहां तक लांच से अभी तक की बात है तो इस फंड ने 10,000 रुपये को 9 लाख रुपये बना दिया है। यानी अगर किसी ने लांचिंग के दौरान 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो वह अब बढ़कर करीब 90 लाख रुपये हो चुका है।
बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार अगर टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड (ईएलएसएस) में लम्बे समय के लिए निवेश किया जाए तो ऐसा ही अच्छा रिटर्न मिलता है। इनके अनुसार अगर देखा जाए तो टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड में थोड़ा थोड़ा करके निवेश जरूर करना चाहिए। बाद में इससे काफी ज्यादा वैल्थ क्रियेट की जा सकती है। इनके अनुसार निवेश के लिए इस फंड के साथ ही टॉप 3 ईएलएसएस फंड में निवेश कर बड़ा अमाउंट तैयार किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications