नई दिल्ली, मई 19। आज बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट का रुख रहा। आज जहां सेंसेक्स करीब 290.69 अंक की गिरावट के साथ 49902.64 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 77.90 अंक की गिरावट के साथ 15030.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,232 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,794 शेयर तेजी के साथ और 1,264 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 174 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 12 पैसे की कमजोरी की के साथ 73.16 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर
कोल इंडिया का शेयर करीब 5 रुपये की तेजी के साथ 151.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सिपला का शेयर करीब 20 रुपये की तेजी के साथ 903.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सन फार्मा का शेयर करीब 13 रुपये की तेजी के साथ 703.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यूपीएल का शेयर करीब 13 रुपये की तेजी के साथ 782.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
नेस्ले का शेयर करीब 269 रुपये की तेजी के साथ 17,449.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 18 रुपये की गिरावट के साथ 314.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी का शेयर करीब 43 रुपये की गिरावट के साथ 2,459.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 784.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 12 रुपये की गिरावट के साथ 705.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 182 रुपये की गिरावट के साथ 11,215.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।


Click it and Unblock the Notifications