नई दिल्ली। शेयर बाजार में गिरावट तेजी से बढ़ती जा रही है। वैसे सुबह गिरावट के साथ ही शेयर बाजार खुला था, लेकिन दोपहर तक यह गिरावट काफी ज्यादा हो गई है। दोपहर में जहां निफ्टी 224.00 अंक की गिरावट के साथ 14807.00 अंक के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं सेंसक्स 796.91 अंक की गिरावट के साथ 49995.17 अंक के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
वहीं इससे पहले आज सोमवार यानी 15 मार्च 2021 को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 133.11 अंक की गिरावट के साथ 50658.97 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 29.30 अंक की गिरावट के साथ 15001.70 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,717 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 1,025 शेयर तेजी के साथ और 595 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 97 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।

निफ्टी के टॉप गेनर
ओएनजीसी का शेयर करीब 1 रुपये की तेजी के साथ 116.30 रुपये के स्तर पर खुला।
एशियन पेंट्स का शेयर करीब 24 रुपये की तेजी के साथ 2,425.45 रुपये के स्तर पर खुला।
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 222.40 रुपये के स्तर पर खुला।
आईओसी का शेयर करीब 1 रुपये की तेजी के साथ 102.20 रुपये के स्तर पर खुला।
लार्सन का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 1,522.25 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
कोल इंडिया का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 147.45 रुपये के स्तर पर खुला।
अदाणी पोर्ट्स का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 716.85 रुपये के स्तर पर खुला।
गेल का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 144.85 रुपये के स्तर पर खुला।
एचडीएफसी का शेयर करीब 31 रुपये की गिरावट के साथ 2,537.15 रुपये के स्तर पर खुला।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 18 रुपये की गिरावट के साथ 1,534.35 रुपये के स्तर पर खुला।


Click it and Unblock the Notifications