गुरुग्राम में बीती रात हुई जबरदस्त बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। शहर के कई हिस्सों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। इसी को देखते हुए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने 10 जुलाई 2025 यानी आज वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है, जिससे लोगों को सड़क पर आने-जाने में परेशानी न हो और ट्रैफिक की समस्या भी कम हो।

रात भर में 133 मिमी बारिश, 90 मिनट में रिकॉर्ड टूट गया
प्रशासन के मुताबिक, 9 जुलाई रात 7 बजे से 10 जुलाई सुबह 7 बजे तक कुल 133 मिमी बारिश दर्ज की गई। इनमें से सिर्फ 90 मिनट के अंदर 103 मिमी पानी गिरा, जिससे शहर का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
जगह-जगह भरा पानी गाड़ियां फंसी
बारिश के कारण राजीव चौक, बस अड्डा रोड, सदर बाजार, सोहना रोड, सुभाष चौक जैसे इलाकों में पानी भर गया। इसके अलावा, सेक्टर 30, 31, 45, 47, 22, 23, 12 और 48 में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। कई वाहन पानी में फंस गए और लोगों को घंटों ट्रैफिक में फंसे रहना पड़ा।
ट्रैफिक पुलिस ने दी चेतावनी गैरजरूरी यात्रा से बचें
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण ट्रैफिक धीमा हो गया है। उन्होंने नागरिकों से गैर जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है और कहा है कि सड़कों पर निकलते समय सावधानी बरतें।
हाईवे पर लंबा जाम लोग घंटों परेशान
एनएच-48 पर बुधवार रात नरसिंहपुर से लेकर दिल्ली के राजोकरी तक करीब 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सुभाष चौक पर करीब ढाई फीट पानी भर गया, जिससे वाहन रात के दो बजे तक जाम में फंसे रहे।
लोगों ने जताई नाराजगी
कई लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर नगर निगम गुरुग्राम की कार्यशैली पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के समय यही हाल होता है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला जाता।
अगले दो दिन बारिश के आसार
मौसम विभाग ने गुरुग्राम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कहा है कि आने वाले दो दिन तक बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।
कंपनियों को सलाह अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दें
जिला प्रशासन ने सभी निजी और कॉरपोरेट दफ्तरों से अपील की है कि 10 जुलाई को अपने कर्मचारियों को घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करने की अनुमति दें, ताकि शहर में ट्रैफिक जाम और परेशानी से बचा जा सके।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications