Share Bazar News: कल रात अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बेंचमार्क दरों को अपरिवर्तित छोड़ दिया, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि मौद्रिक नीति में सख्ती खत्म होने की संभावना जता दी है। फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने 2024 में दर में कटौती का संकेत दिया, जिसकी दुनियाभर के शेयर बाजार को उम्मीद नहीं थी। इसके बाद पहली बार अमेरिका का डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज को 37,000 अंक के पार चला गया हैं। वहीं इसका असर आज भारत के शेयर बाजार पर नजर आ रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की आज भारी तेजी के साथ खुले हैं।
आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 570.51 अंक की तेजी के साथ 70155.11 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 161.20 अंक की तेजी के साथ 21087.50 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 2,013 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई।

आज ट्रेड होने वाली कंपनियों में से करीब 1,648 शेयर तेजी के साथ और 282 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 83 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 131 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 4 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 76 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 26 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।
आज के टॉप गेनर
एचसीएल टेक का शेयर करीब 38 रुपये की तेजी के साथ 1,407.35 रुपये के स्तर पर खुला।
टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 28 रुपये की तेजी के साथ 1,244.35 रुपये के स्तर पर खुला।
एलटीआई माइंडट्री का शेयर करीब 115 रुपये की तेजी के साथ 5,842.70 रुपये के स्तर पर खुला।
विप्रो का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 8.20 रुपये के स्तर पर खुला।
इनफोसिस का शेयर करीब 28 रुपये की तेजी के साथ 1,476.90 रुपये के स्तर पर खुला।
आज के टॉप लूजर
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 234.45 रुपये के स्तर पर खुला।
नेस्ले का शेयर करीब 106 रुपये की गिरावट के साथ 24,938.65 रुपये के स्तर पर खुला।
सन फार्मा का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 1,229.50 रुपये के स्तर पर खुला।
टाटा कंज्यूमर का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 955.00 रुपये के स्तर पर खुला।
एशियन पेंट का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 3,233.85 रुपये के स्तर पर खुला।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का एक सूचकांक सेंसेक्स है। यह एक मूल्य-भारित सूचकांक है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है। बीएसई के सेंसेक्स में 30 कंपनियों को जगह दी जाती है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है। एक बार यह खाता खुल जाता है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन भी शेयर की खरीद और बिक्री कर सकते हैं।
More From GoodReturns

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

भारतीय शेयर बाजार: कच्चे तेल की आग में क्या आज निफ्टी जलेगा?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications