There was a selloff in Gold ETFs in September: मुनाफावसूली के कारण सितंबर 2023 में 17 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (गोल्ड ईटीएफ) में निवेश घटकर 175 करोड़ रुपये रह गई। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) में कुल निवेश कम हुआ है।
जहां तक सोने में बिकवाली की बात है तो अमेरिका में ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी, मुद्रास्फीति उम्मीदों से अधिक और विकास दर धीमी होना इसका कारण बताया जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, गोल्ड-लिंक्ड ईटीएफ में पिछले महीने 175.3 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जबकि अगस्त में यह 1,028 करोड़ रुपये था।

वहीं जुलाई में इनफ्लो 456 करोड़ रुपये रहा था। इससे पहले, लगातार तीन तिमाहियों की निकासी के बाद अप्रैल-जून की अवधि के दौरान गोल्ड ईटीएफ में 298 करोड़ रुपये का निवेश देखा गया था। मार्च तिमाही में इस श्रेणी से 1,243 करोड़ रुपये, दिसंबर तिमाही में 320 करोड़ रुपये और सितंबर तिमाही में 165 करोड़ रुपये की निकासी हुई है।
इस साल अगस्त में, गोल्ड ईटीएफ ने अप्रैल 2022 के बाद से गोल्ड ईटीएफ में सबसे अधिक मासिक निवेश दर्ज हुआ। इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच गोल्ड ईटीएफ श्रेणी में 1,100 करोड़ रुपये आकर्षित हुए। हाल के दिनों में सोने की कीमतें अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से नीचे आ गई हैं, जिससे खरीदारी के कुछ अवसर मिले हैं।
पिछले कुछ वर्षों में अपने शानदार प्रदर्शन से सोने में निवेशकों की काफी दिलचस्पी बढ़ी हैं। इस दौरान गोल्ड ईटीएफ फोलियो संख्या में लगातार बढ़ोतरी इसका प्रमाण है। गोल्ड ईटीएफ में निवेशक खाते सितंबर में लगभग 11,000 फोलियो बढ़कर 48.06 लाख हो गए, जो पिछले महीने में 47.95 लाख थे। इससे पता चलता है कि निवेशकों का झुकाव सोने से जुड़े फंडों की ओर बढ़ा है।
हालांकि, समीक्षाधीन महीने में गोल्ड ईटीएफ की प्रबंधनाधीन संपत्ति अगस्त में 24,318 करोड़ रुपये से घटकर लगभग 23,800 करोड़ रुपये हो गई। गोल्ड ईटीएफ, जो घरेलू भौतिक सोने की कीमत को ट्रैक करते हैं, पैसिव इंवेस्टमेंट हैं, जो सोने की कीमतों पर आधारित होते हैं। गोल्ड ईटीएफ भौतिक सोने का प्रतिनिधित्व करने वाली इकाइयां हैं, जो कागज या डीमैटरियलाइज्ड रूप में हो सकती हैं। एक गोल्ड ईटीएफ यूनिट 1 ग्राम सोने के बराबर होती है। यह 24 कैरेट वाला उच्च शुद्धता का सोना होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications