नयी दिल्ली। सेंसेक्स ने पिछले कारोबारी हफ्ते में नया रिकॉर्ड स्तर छुआ, मगर फिर भी निवेशक सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान्स (एसआईपी) में निवेश के जरिये तेजी से जोखिम कम कर रहे हैं। असल में निवेशक तेजी से निवेश करने के लिए इस सिस्टम को चुन रहे हैं, क्योंकि इसके जरिये निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलने लगा है। हम आपको बता रहे हैं 4 शानदार एसआईपी के बारे में, जो लंबी अवधि के निवेश के लिहाज से अच्छी हो सकती हैं। इन एसआईपी का चुनाव फंड के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड के साथ-साथ फंड के पोर्टफोलियो पर आधारित है। मगर इससे पहले हम आपको म्यूचुअल फंड के बारे में बताते हैं। म्यूचुअल फंड कंपनियाँ निवेशकों से पैसे जुटा कर अलग-अलग कंपनियों के शेयरों, डिबेंचरों और बॉन्डों में निवेश करती हैं। मगर वे इसके लिए निवेशकों से शुल्क वसूलती हैं। म्यूचुअल फंड खास कर उन लोगों के लिए निवेश का अच्छा माध्यम है, जो शेयर मार्केट के बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानते। क्योंकि म्यूचुअल फंड कंपनियों के शेयर बाजार जानकार उनके पैसे को सही तरीके से शेयरों में निवेश करके उन्हें अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। एक खास बात कि आप अपने लक्ष्य के हिसाब से म्यूचुअल फंड योजना चुन सकते हैं, जो आपके उद्देश्य को पूरा करती हो।
एसबीआई ब्लूचिप फंड
एसबीआई ब्लूचिप फंड वैल्यू रिसर्च ऑनलाइन ने इस फंड को 4-स्टार रेटिंग दी है। एसबीआई ब्लूचिप फंड का 1, 3 और 5 साल की अवधि में ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। इस फंड ने पिछले 1 साल में 12.35% और 5 साल की अवधि में 9.31% का रिटर्न दिया है। जिन कंपनियों ने फंड में निवेश कर रखा है उनमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी और नेस्ले जैसी कंपनियाँ शामिल हैं। इस फंड में आप न्यूनतम प्रारंभिक निवेश 5,000 रुपये है, जिसके बाद हर महीने 500 रुपये का निवेश किया जा सकता है। इस लिहाज से योजना काफी किफायती भी है।
निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड
ऐसी ही एक और योजना है निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड, जिसने पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले एक साल में इस फंड ने 14.13% का रिटर्न दिया है, जबकि पिछले 5 सालों की अवधि में निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड का रिटर्न 8.61% रहा है। फंड में जिन कंपनियों की होल्डिंग है उनमें एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और लार्सन एंड टुब्रो जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि इस फंड में कम से कम 100 रुपये की भी एसआईपी कर सकते हैं। यह एक लार्डकैप फंड है, जिसकी एसेट अंडर मैनेजमेंट 13,000 करोड़ रुपये है। 5 से 10 साल की एसआईपी योजना के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।
मिरे एसेट लार्ज कैप फंड
यह एक और फंड है, जिसने लगातार अच्छे रिटर्न दिया है। फंड को वैल्यू रिसर्च ऑनलाइन ने 5-स्टार रेटिंग दी है। पोर्टफोलियो में शीर्ष होल्डिंग्स में एचडीएफसी बैंक आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं। फंड के तहत न्यूनतम प्रारंभिक निवेश 5,000 रुपये किया जा सकता है, जबकि उसके बाद आप हर महीने 1,000 रुपये की राशि के साथ निवेश कर सकते हैं। मिरे एसेट लार्ज कैप फंड की ही तरह आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड भी एक लार्डकैप फंड है, जिसने पिछले कई सालों से लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। इस फंड में न्यूनतम 100 रुपये और फिर हर महीने 100 रुपये की ही राशि का निवेश किया जा सकता है। वहीं पिछले एक साल में फंड का रिटर्न का 9.27% रहा है।
एसआईपी में निवेश के लिए ध्यान देने योग्य कुछ बातें
एसआईपी के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले तो यदि आप अपने निवेश को लाभ पर बेचते हैं तो आपको उस पर टैक्स देना होगा। यह ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से रिटर्न हासिल करने की कोशिश करते समय आपको बहुत धैर्य रखने की आवश्यकता होगी, क्योंकि यहाँ कोई जादू की छड़ी नहीं है, जहां आपको तुरंत जोरदार रिटर्न मिलेगा।
यह भी पढ़ें - पहले से ज्यादा लोग कर रहे हैं बीएसएनएल को पसंद, दूरसंचार मंत्री ने दी जानकारी
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications