नयी दिल्ली। अगर आप किसी जरूरत के चलते लोन लेने की तैयारी में हैं तो आपके लिए पर्सनल लोन जैसे किसी दूसरे लोन के बजाय गोल्ड लोन लेना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। कई बार जीवन में किसी इमरजेंसी में हमें पैसों की जरूरत पड़ जाती है और हम लोन लेते हैं। ऐसे में घर में रखा हुआ सोना ही हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है। कई गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ हैं, जो गोल्ड लोन की सुविधा देती हैं। इन कंपनियों में मनप्पुरम फाइनेंस, मुथूट फाइनेंस, आईआईएफएल जैसी कंपनियाँ शामिल हैं। कई सरकारी और प्राइवेट बैंकों से भी आप गोल्ड लोन ले सकते हैं। गोल्ड लोन में सोने के गहनों वगैरह को गिरवी रखा जाता है, जिसके बदले कंपनी आपको नकदी देती है। कई वजहों से किसी दूसरे लोन के बजाय गोल्ड लोन अधिक सुविधाजनक होता है।
गोल्ड लोन में कम होती है ब्याज दर
दूसरे ऋणों में ब्याज दर अधिक होती है। उनमें भी पर्सनल लोन पर ब्याज की दर काफी ज्यादा होती है। जैसे आम तौर पर लोन पर ब्याज दर 12.75% से शुरू होकर 19% तक जाती है। मगर इसके मुकाबले आपको गोल्ड 12% की निचली दर पर मिल सकता है। ब्याज की कम दर गोल्ड लोन को काफी आकर्षक बनाती है। वहीं गोल्ड लोन लेने में समय कम लगता है। पर्सलन लोन के मामले में आपको पैसे मिलने में 48 से 72 घंटों का समय लग सकता है। जबकि गोल्ड लोन के लिए आपको अपने सोने और आधार कार्ड की जरूरत है और आपको अधिकतम 1 घंटे में लोन मिल जायेगा।
नहीं पड़ती क्रेडिट हिस्ट्री की जरूरत
गोल्ड लोन में आपको क्रेडिट हिस्ट्री की जरूरत नहीं पड़ती। उदाहरण के लिए यदि आप पर्सनल लोन के लिए आवेदन करें और आपका क्रेडिट रिकॉर्ड अच्छा नहीं है तो बैंक आपको कर्ज देने से मना कर सकता है। मगर गोल्ड लोन के मामले में ऐसा नहीं होता। साथ ही गोल्ड लोन लेने की प्रक्रिया में प्रोसेसिंग फीस बहुत कम है। कुछ कंपनियों में यह शून्य होती है। वहीं अधिकांश बैंक पर्सनल के लिए प्रोसेसिंग पर लगभग 2.5% शुल्क लेते हैं। यहाँ तक कि होम लोन और ऑटो लोन पर भी अच्छा खासा प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाता है।
आय प्रमाण की आवश्यकता नहीं
गोल्ड लोन के बड़े फायदों में से एक है आय प्रमाण की जरूरत न होना। जबकि ऑटो लोन, होम लोन और पर्सनल लोन सभी में आवेदक को किसी न किसी तरह का आय प्रमाण दिखाना पड़ता है। इसके अलावा गोल्ड लोन में आप हर महीने केवल ब्याज दे सकते हैं। जब आप सोना वापस लेना चाहें तो आप लोन का भुगतान करके सोना वापस पा सकते हैं। साथ ही गोल्ड लोन में फोरक्लोजर यानी समय से पहले कर्ज चुकाने पर कोई शुल्क नहीं लगता। मगर पर्सनल लोन में यह 4% हो सकता है।
यह भी पढ़ें - अब सरकारी बीमा कंपनियों का करेंगे विलय - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications